बिग बॉस 11 में 81वें दिन घर के सबसे कमजोर कंटेस्टेंट का गजब का खेल देखने को मिला। दरअसल, घर मे चले फोटो फ्रेम टास्क में इस कंटेस्टेंट ने अपने दोस्त से सलाह मशविरा कर हिना खान को बड़ी चालाकी से कैप्टन बना दिया।
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 11
पोल्ट्री फार्म टास्क में जीते कैप्टेनसी के चार दावेदार प्रियांक, लव, हिना और शिल्पा में से किसी एक को कैप्टन बनाने के लिए बिग बॉस ने एक फोटो फ्रेम टास्क दिया। टास्क के मुताबिक जो कंटेस्टेंट देर तक फोटो फ्रेम में टिका रहेगा वे घर का अगला कैप्टन चुन लिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss 11
टास्क की शुरुआत में चारों कंटेंडर्स कैप्टन बनने के लिए एक-दूजे से लड़ते रहे और फोटो फ्रेम से नीचे उतरने को राजी ही नहीं हुए। ऐसे में चारों दावेदारों को फ्रेम में खड़े हुए लगभग पांच घंटे हो चुके थे। लेकिन, इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को चुनौती दी अगर आने वाले दो घंटो में कैप्टन का चुनाव नहीं हुआ तो पिछले सप्ताह की तरह इस बार भी कोई कैप्टन नहीं बनेगा।
4 of 5
luv and priyank
लेकिन, बिग बॉस की चुनौती के बाद भी चारों दावेदारों में प्रियांक और शिल्पा फ्रेम से नीचे आने को राजी हो गए। लव और हिना में कैप्टन बनने की होड़ लगी रही। लेकिन घरवालों ने वोटिंग की जिससे भी कोई नतीजा नहीं आया। आखिर में प्रियांक और लव में कुछ बातचीत हुई।
लव ने प्रियांक से बोला कि 'अगर हम शिल्पा को कैप्टन बनाते हैं तो वे पुनीश और आकाश को बचाएंगी और हमारा पत्ता साफ हो जाएगा।' लव बड़ी समझदारी से काम लेते हुए इस फैसले पर पुहंचे कि वे हिना खान को कैप्टन बनाएंगे। लेकिन हिना इस फैसले से चौंक गई और खुद को फंसता हुआ महसूस करने लगीं।