बिग बॉस में हिना खान को छोड़कर इस बार सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेटड है ऐसे में इस बार घर से बेघर कौन होगा इस नाम को लेकर सभी लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। वहीं अगर वोटिंग को देखें तो इस बार कोई और नहीं बल्कि Kiss से सुर्खियां बटोर चुके ये कंटेस्टेंट घर से बेघर हो सकते हैं।
पढे़ं- Bigg Boss 11: हिना खान के दोगलेपन से लव हुए परेशान, अब इस कंटेस्टेंट के साथ मिलकर चलेंगे ये चाल
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss
नॉमिनेशन के बारे में आपस में बातचीत करने पर बिग बॉस ने इस बार सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया था हालांकि हिना खान सेफ थी। वहीं अब तक हो चुकीं वोटिंग को देखें तो सबसे ज्यादा वोट लव त्यागी को मिले हैं वहीं कम वोट पुनीश को मिले।
पढे़ं- Bigg Boss 11: 'क्राइंग बेबी' के फेवर में उतरीं शो की ये एक्स कंटेस्टेंट, हिना के लिए बढ़ीं मुसीबतें
विज्ञापन
3 of 5
voting poll
एक वेबसाइट की वोटिंग के अनुसार लव त्यागी को 19.01, शिल्पा को 18.73, विकास गुप्ता को 12.65, प्रियांक को 12.52, अर्शी को 12.41, आकाश को 12.32 तो वहीं पुनीश को 12.36 फीसदी वोट मिले।
पढे़ं- VIDEO: बिग बॉस से निकलते ही बदले सपना चौधरी के रंग-ढंग, बेनाफ्शा के साथ कर रहीं ये काम
4 of 5
Puneesh Sharma
इस वोटिंग पोल के मुताबिक पुनीश शर्मा इस बार घर से बेघर हो सकते हैं। तो वहीं लव इस घर के सबसे बड़े गेम प्लानर बन कर उभरे हैं जिन्हें बीते दो हफ्तों से सबसे ज्यादा वोट हासिल किए। अगर पुनीश की बात करें तो बंदगी के आउट होने के बाद वो घर में कहीं खो से गए हैं और घर में ज्यादा एक्टिविटी करते हुए नहीं दिखाई देते।
पढ़ें- Bigg Boss 11: फिर होने वाला है बड़ा उलटफेर, एक और विनर का दावेदार होगा OUT
हालांकि शो के दौरान बंदगी और पुनीश की लव स्टोरी काफी अच्छी चल रही थी। यहां तक उन्हें कई बार एक दूसरे को Kiss करते हुए भी देखा गया लेकिन बंदगी के जाते ही घर में वो कहीं खो गए। हालांकि शो के कई कंटेस्टेंट इस बात को कई बार कह चुके हैं कि पुनीश को कई हफ्ते पहले चला जाना चाहिए था।
नोट- ये वोटिंग पोल एक वेबसाइट से लिया गया है अमर उजाला इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता।
पढे़ं- Bigg Boss 11: विकास ने निभाई दोस्ती की सारी कसमें, इस कठिन दौर में किए अपने इस दोस्त के जूते साफ