फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: कृष्णा से पहले इन सितारों ने मारी कपिल के शो को लात,एक को कॉमेडी किंग ने जड़ा था थप्पड़

Wed, 24 Aug 2022 06:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
the kapil sharma show - फोटो : twitter
टीवी का मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' घर-घर में मशहूर है। कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा लोगों के बीच हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। बीते काफी दिनों से कपिल शर्मा के इस शो को लेकर काफी चर्चा हो रही है क्योंकि कपिल जल्द ही अपने इस शो के साथ टीवी पर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। कपिल के इस शो में कई मंझे हुए कॉमेडियन्स फैंस का मनोरंजन करते नजर आते हैं। हालांकि, इनमें से कई सितारे अब इन शोज का हिस्सा नहीं हैं। बीते कई वर्षों में कई कॉमेडियन्स 'द कपिल शर्मा शो' का साथ छोड़ चुके हैं। इन सितारों की लिस्ट में सुनील ग्रोवर से लेकर सुमोना चक्रवर्ती का नाम शामिल है और हाल ही में आती एक खबर के मुताबिक अब कृष्णा अभिषेक ने भी शो को अलविदा कह दिया है। चलिए इस रिपोर्ट से जानते हैं अभी तक कौन-कौन से सितारे 'द कपिल शर्मा शो' से किनारा कर चुके हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
कृष्णा अभिषेक - फोटो : Social Media
कृष्णा अभिषेक
हाल ही 'द कपिल शर्मा शो' ने नए सीजन के एलान के बाद इस कॉमेडी शो में अहम किरदार निभाने वाले कृष्णा अभिषेक ने साफ कर दिया है कि वह इस बार शो का हिस्सा नहीं होंगे। शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि  फीस के कारण कृष्णा ने शो से किनारा किया है। कृष्णा  शो में सपना बन दर्शकों को खूब हंसाते थे। 
विज्ञापन

3 of 9
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील ग्रोवर 
'द कपिल शर्मा शो' में डॉ गुलाटी, रिंकू भाभी और गुत्थी के मशहूर किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने भी इस शो का साथ छोड़ दिया था। दरअसल, कपिल शर्मा ने फ्लाइट में शारब पीकर सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई कर ली थी। दोनों के बीच हुई इस लड़ाई के बाद सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया था। 

4 of 9
उपासना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
उपासना सिंह  
बॉलीवुड अभिनेत्री उपासना सिंह भी इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वह शो में कपिल शर्मा की बुआ का रोल निभाया करती थी। लेकिन सुनील ग्रोवर के साथ हुई कपिल की लड़ाई के बाद उपासना सिंह ने भी शो से किनारा कर लिया था। इसकी एक और बड़ी वजह यह भी थी कि उनका स्क्रीन टाइम बहुत कम था।
विज्ञापन

5 of 9
सुगंधा मिश्रा   - फोटो : सोशल मीडिया
सुगंधा मिश्रा  
मशहूर मिमिक्रिस्ट सुगंधा मिश्रा भी 'द कपिल शर्मा शो' में काम कर चुकी हैं। वह इसमें एक शिक्षक का किरदार निभाकर सबको हंसाती थीं, लेकिन वह ज्यादा लंबे समय तक इस सीरियल में काम नहीं कर पाई थीं। सुगंधा ने एक साक्षात्कार कहा था कि शो के फॉर्मेट में बदलाव होने के बाद उन्हें नहीं बुलाया गया।  
विज्ञापन

6 of 9
अली असगर
अली असगर  
टीवी अभिनेता और कॉमेडियन अली असगर ने कपिल शर्मा के शो में दादी का  किरदार निभाकर दर्शकों को खूब हंसाया था। लेकिन अली और कपिल का साथ भी छूट चुका है। एक इंटरव्यू में अली असगर ने शो छोड़ने को लेकर बात करते हुए बताया था कि क्रिएटिव डिफरेंसेज की वजह से उन्होंने शो से किनारा करना पड़ा था। अली असगर का कहना था कि उनका कैरेक्टर स्थिर हो गया था और काम रुक सा गया था, जिसमें कुछ बदलाव होने की उम्मीद नहीं थीं। 
विज्ञापन

7 of 9
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
सुमोना चक्रवर्ती
सुमोना चक्रवर्ती ने भी 'द कपिल शर्मा शो' का साथ छोड़ दिया था। दरअसल, सुमोना ने अपने एक ट्रेवल बेस्ड शो की वजह से इस कॉमेडी शो से किनारा किया था। 

8 of 9
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारती सिंह
भारती सिंह ने भी कपिल शर्मा के शो में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए थे, लेकिन अब भारती शो से अलग हो चुकी हैं।  
विज्ञापन

9 of 9
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram: @sonytv
कीकू शारदा 
बाकी कलाकारों की तरह ही कीकू शारदा ने भी 'द कपिल शर्मा शो' को लात मार दी थी। दरअसल, कीकू शारदा ने अपनी नई पारी शुरू करने के लिए कपिल के शो को बाय-बाय कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें