स्टार प्लस के मशहूर शो 'अनुपमा' में समर शाह का किरदार निभाकर लोगों के दिलों को छूने वाले के अचानक सीरियल से चले जाने से सभी परेशान थे। हालांकि, अब पारस कलनावत एकता कपूर के पॉपुलर शो 'कुंडली भाग्य' में बतौर लीड छोटे पर्दे पर वापसी कर चुके हैं। दरअसल, शो में लीप के बाद कई नए किरदारों की एंट्री हुई है, जिनमें से एक पारस भी हैं। जहां अभिनेता के फैंस शो में पारस की एंट्री से काफी खुश थे, वहीं अब उनके लिए एक बुरी खबर आ रही है।