टीवी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विवियन डीसेना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि गुपचुप तरीके से शादी रचाने के बाद एक्टर अब पिता बन गए हैं। उनकी दो महीने की बेटी हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस काफी हैरान हो गए थे। वहीं, इस मामले में विवियन ने चुप्पी तोड़ते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं।