फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anjum Fakih: 'कुंडली भाग्य' की अंजुम फकीह कर रहीं इस शख्स को डेट,रोमांटिक पोस्ट शेयर कर किया रिश्ता ऑफिशियल

Fri, 17 Mar 2023 01:39 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंजुम फकीह - फोटो : Instagram

टीवी के पॉपुलर शो 'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस अंजुम फकीह इन दिनों रोहित के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से रोहित को डेट कर रही हैं, लेकिन अब उन्होंने उनके साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हूए उन्होंने अपने सबके सामने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है। 


 
विज्ञापन

2 of 5
अंजुम फकीह - फोटो : Instagram
शेयर की गई पोस्ट में एक्ट्रेस जगुआर कार के आगे खड़ी होकर बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं। शेयर की गई तस्वीर में, जहां अंजुम फकीह थाई-हाई वन पीस ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं, वहीं, रोहित सूट-बूट में काफी हैडसम लग रहे हैं। दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। कपल पिछले दो सालों से एक दूसरे को डेट  कर रहे हैं। 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
अंजुम फकीह - फोटो : Instagram

अंजुम ने इस बात की भी जानकारी दी कि रोहित के साथ पिछले दो सालों से वह रिलेशनशिप में  हैं और वह उनके साथ काफी खुश हैं। पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट भी लिखा है। इंस्टाग्राम पर रोहित के साथ उनकी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों की इस फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही कमेंट कर लोग उनको बधाई भी दे रहे हैं।

4 of 5
अंजुम फकीह - फोटो : Instagram
बता दें कि सोशल मीडिया पर अंजुम फकीह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 18 लाख फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंजुम फकीह - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस टीवी के पॉपुलर शो 'कुंडली भाग्य' का हिस्सा हैं। इस शो में उनके अलावा श्रद्धा आर्य, मनित जौरा, सुप्रिया शुक्ला भी अहम भूमिका हैं। उनके इस रिलेशनशिप से उनके फैंस बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें- Ishita Dutta: दृश्यम 2 फेम इशिता दत्ता के घर गूंजेगी किलकारियां, शादी के छह साल बाद बनेंगी मां


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें