फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा अभिषेक ने 'द कपिल शर्मा शो' के सभी गेस्ट को किया 'बाय', रेमो डिसूजा से हुए नाराज

Sat, 07 Nov 2020 12:15 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram: @sonytv
छोटे पर्दे का चर्चित कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' हमेशा चर्चाओं में रहता है। शो में हर हफ्ते फिल्म इंडस्ट्री से कोई ना कोई मेहमान आते हैं जो शो के दौरान खूब मस्ती करते हैं। लेकिन इस बार शो में सपना का किरदार निभाने वाले कृष्णा अभिषेक नाराज नजर आए। इसकी वजह थी शो में आए गेस्ट।
विज्ञापन

2 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram: @sonytv
हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है। जिसमें दिखाया गया है कि इस हफ्ते शो में गेस्ट के रूप में मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा नजर आने वाले हैं। रेमो के साथ शो में डांसर सलमान, धर्मेश, पुनीत के अलावा भी कई डांसर्स आएंगे। इस दौरान कृष्णा अभिषेक रेमो से नाराज भी नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram: @sonytv
प्रोमो की शुरुआत में कीकू शारदा लड़की बनकर आते हैं और कहते हैं कि वो शो में शादी करने के लिए आए हैं। वो इस दौरान वो धर्मेश के साथ शादी करने की बात करते हैं। कीकू की एंट्री ठेले पर होती है जिसे देख सभी ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। इसके बाद आते हैं कृष्णा अभिषेक, जो एंट्री करते ही सभी गेस्ट को सीधे 'बाय' कर देते हैं।
 

4 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram: @sonytv
इस दौरान कृष्णा अभिषेक अपना डांसिंग टेलेंट भी दिखाते हैं। वो जबरदस्त डांसिंग मूव्स करते हैं। एंट्री लेते के साथ ही कृष्णा सभी को बाय बोलते हैं। इस पर कपिल उनसे पूछते हैं कि बाय क्यों बात नहीं करनी क्या। इस पर कृष्णा कहते हैं कि इतने सारे गेस्ट कौन शो में बुलाता है। कृष्णा की बातों से सभी बहुत हंसते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram: @sonytv
आगे कृष्णा मस्ती करते हुए रेमो से कहते हैं कि मैंने आपके ऊपर किताब लिखी है 'डांस का डेमो, डिसूजा का रेमो'। इसके बाद कृष्णा रेमो को तंज कसते हुए कहते हैं कि उन्होंने नए-नए लोगों को स्टार बनाया है। तो इसपर कपिल कहते हैं कि इसमें गुस्सा होने वाली क्या बात है ये तो अच्छी बात है। जवाब में कृष्णा कहते हैं कि देश के कोने-कोने से लोगों को स्टार बनाया और बिल्डिंग में एक लड़का रहता है, उसका कुछ नहीं। ये सुन वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

पढ़ें: सासू मां ने किया गौहर खान का परिवार में स्वागत, तस्वीर साझा कर लिखा- 'मेरा प्यार और सपोर्ट आपके साथ है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें