फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेव सीरीज में गालियों के चलन पर भड़के 'जेठालाल', बोले- हर चीज की एक सीमा होती है

Fri, 06 Nov 2020 09:06 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप जोशी - फोटो : Instagram
टीवी धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर निशाना साधा है। उन्होंने वेब सीरीज में गालियों के इस्तेमाल और अश्लीलता पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हर चीज की एक सीमा होती है।
विज्ञापन

2 of 5
दिलीप जोशी - फोटो : instagram/maakasamdilipjoshi
एक इंटरव्यू के दौरान दिलीप जोशी ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि इस तरह के शब्दों के इस्तेमाल का कोई क्लॉज होता है या नहीं? लेकिन गालियों और अश्लीलता का इस्तेमाल किए बिना भी आप अच्छा काम कर सकते हैं। राज कपूर, ऋषिकेश मुखर्जी और श्याम बेनेगल जी ने बेहतरीन काम किया है। उन्हें कभी ये महसूस नहीं हुआ कि अपने काम में गालियों को शामिल किया जाए।'
विज्ञापन

3 of 5
दिलीप जोशी - फोटो : फाइल
दिलीप जोशी ने आगे कहा, 'अगर आप वास्तव में सच्चाई ही दिखाना चाहते हैं तो लोगों को शौचालय जाते और नहाते हुए भी दिखा दीजिए। आप दर्शकों को क्या दिखाते हैं, ये मायने रखता है। जो आप देखते हैं, वह आपके साथ रहता है। क्या आप एक ऐसा समाज बनाना चाहते हैं जिसमें लोग केवल अपमानजनक भाषा का उपयोग करके बात करते हों? हर चीज के लिए एक सीमा होती है। यदि यह सीमा के भीतर है, तो यह सुखद है। यदि यह सीमा से बाहर चला जाता है, तो यह आपको परेशान करने लगता है।'

4 of 5
जेठालाल - फोटो : तारक मेहता का उल्टा चश्मा
उन्होंने कहा, 'मैं समझ सकता हूं कि आपको समय के साथ बदलने और विकसित होने की आवश्यकता है। लेकिन क्या गाली देना ही आगे बढ़ना है। पश्चिम में जो भी हो रहा है, आप उसे यहां करना चाहते हैं। पश्चिम पूर्व की संस्कृति को देख रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : फाइल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता ने आगे कहा, 'हमारी संस्कृति और परम्पराएं सबसे पुरानी हैं। हमारी संस्कृति में बहुत सारी अद्भुत चीजें हैं। वे अपने यहां एफ (F) शब्द का बहुत प्रयोग करते हैं और इसलिए यह उनके शो और सामग्री में अप्राकृतिक नहीं लगता है। लेकिन यहां ऐसा नहीं होता। क्या आप अपने माता-पिता से इस तरह बात करते हैं?'

शाहरुख- काजोल के फैंस के लिए खुशखबरी, मराठा मंदिर में हुई DDLJ की वापसी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें