फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TKSS: अफवाहें दरकिनार! 'द कपिल शर्मा शो' में सपना दीदी बनकर जल्द लौटेंगे कृष्णा अभिषेक

Mon, 24 Apr 2023 04:49 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कृष्णा अभिषेक 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी करने जा रहे हैं। कॉमेडियन ने खुद इससे वापस जुड़ने और इस फैसले तक पहुंचने के पीछे की वजह बताई है।
 
विज्ञापन
1 of 5
कृष्णा अभिषेक-कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और चहेता 'द कपिल शर्मा शो' बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। कुछ दिनों पहले कपिल शर्मा के इस शो को लेकर रिपोर्ट आई कि यह जून के महीने में कुछ समय के लिए बंद होने जा रहा है। हालांकि, कॉमेडियन ने खुद इस अफवाह पर साफ किया कि अभी इसे लेकर कुछ भी फाइनल नहीं है। वहीं, इसका हिस्सा रहे कृष्णा अभिषेक भी बीते लंबे समय से हेडलाइंस का हिस्सा बन रहे हैं। हर किसी की नजरें इस पर टिकी हुई हैं कि क्या कृष्णा शो से वापस जुड़ेंगे या नहीं। इसी असमंजस को दूर करते हुए खुद कृष्णा ने बड़ा बयान दे दिया है, जिसे जानकर उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल के सितंबर महीने में कृष्णा अभिषेक ने 'द कपिल शर्मा शो' को अलविदा कह दिया, जिसने कॉमेडियन-एक्टर के फैंस का दिल तोड़ दिया। हालांकि, अब खुद कृष्णा ने फैंस को खुशखबरी सुनाई है। कॉमेडियन वापस से सपना दीदी बनकर शो में लौटने को तैयार हैं। इस खबर के वायरल होते ही कृष्णा के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा अभिषेक के 'द कपिल शर्मा शो' से अलग होने के बाद कई रिपोर्ट्स सामने आईं। कभी यह कहा गया कि कृष्णा और कपिल के बीच मनमुटाव हो गया है। तो कभी कॉमेडियन के फीस को लेकर रिपोर्ट आई कि शो के मेकर्स उन्हें मुंहमांगी कीमत नहीं दे पा रहे हैं, जिसकी वजह से वह वापस इससे नहीं जुड़ेंगे। हालांकि, अब कृष्णा ने खुद इससे जुड़ने की पुष्टि कर दी है। 

Tapori Satya Passed Away: नहीं रहे कन्नड़ एक्टर टपोरी सत्या, किडनी फेल होने के कारण हुआ निधन

4 of 5
कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा अभिषेक ने 'द कपिल शर्मा शो' से वापस जुड़ने को लेकर एक लीडिंग टैब्लॉयड से बात की है, जिसमें उन्होंने कहा है, 'यह हृदय परिवर्तन नहीं बल्कि कॉन्ट्रैक्ट परिवर्तन है। कॉन्ट्रैक्ट में फीस सहित कई बाधाएं थीं, लेकिन सभी मुद्दों का समाधान कर लिया गया है। शो और चैनल परिवार की तरह हैं, और मुझे वापस आकर खुशी हो रही है।'

Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 पर मंडरा रहा संकट? टी-सीरीज के बाद अब इस कंपनी ने फिल्म पर ठोंका दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा अभिषेक ने यह भी साफ किया कि इस शो से उनका पुराना रिश्ता है और वह सपना के किरदार में वापस से धमाकेदार एंट्री लेने जा रहे हैं। साथ ही कॉमेडियन ने उन दर्शकों का भी आभार जताया है जो उनके शो में लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इतना ही नहीं कृष्णा ने कपिल की भी तारीफ की है, साथ ही रिपोर्ट है कि वह 24 अप्रैल यानी आज से ही शो की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें