अनिकेत चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
नई दिल्ली के अनिकेत चौहान, जिन्हें अब टेरेंस लुइस 'चार्ली चैपलिन ऑफ डांस' कहते हैं, ने ऑडिशन राउंड में ही 'ऐ, हैरते आशिकी' गाने पर अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली फ्रीस्टाइल परफॉर्मेंस के साथ जजों का दिल जीत लिया था। वहीं महाराष्ट्र के शिवम वानखेड़े ने अपनी अजीबोगरीब पर्सनालिटी से सबका दिल जीत लिया, जो उनके डांस एक्ट में सामने आया, जब उन्होंने 'के पग घुंघरू बांध मीरा' गाने पर बॉलीवुड स्टाइल में परफॉर्म किया।