फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TKSS Promo: 'द कपिल शर्मा शो' में कृष्णा अभिषेक की वापसी, प्रोमो देखकर फैन को खली यह कमी

Tue, 25 Apr 2023 09:54 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'द कपिल शर्मा शो' में कृष्णा अभिषेक की वापसी हो गई है। वहीं, इसका नया प्रोमो देखकर फैंस ने बड़ी डिमांड कर दी है।
 
विज्ञापन
1 of 5
कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे का मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चाओं में बना हुआ है। यह शो इस बार पुराने मेंबर्स के वापस से जुड़ने की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। बीते लंबे समय से कृष्णा अभिषेक के इससे जुड़ने और ना जुड़ने की जानकारी सामने आ रही थी, लेकिन बीते दिन कृष्णा ने साफ कर दिया कि वह इस शो में वापसी कर रहे हैं। वहीं, अब कृष्णा का 'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ा प्रोमो भी सामने आ गया है। हालांकि, इसे देखकर फैंस ने नई डिमांड कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा टीम और सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें कृष्णा अभिषेक अपने फेमस सपना दीदी के किरदार में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में सलमान खान का गाना 'दिल दीवाना' बज रहा है। वहीं, इसमें सपना ब्यूटी पार्लर की मालकिन मुस्कुराते हुए कहती दिख रही हैं, 'हाय दोस्तों! मेरे पास आपके लिए बहुत बड़ी गुड न्यूज है। मैं वापस आ गई हूं।' इस तरह सपना यानी कृष्णा अभिषेक ने अनाउंसमेंट की कि उनका पार्लर जल्द ही वापस से खुल जाएगा। 

Kick 2: शहनाज के बाद बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट को लॉन्च करेंगे सलमान खान, 'किक' के सीक्वल में आएंगे नजर
विज्ञापन

3 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा अभिषेक को वापस से शो से जुड़ता देखकर फैंस उत्साहित हो उठे हैं, और कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की लाइन लगा दी है। एक यूजर ने लिखा है, 'अब फिर से देखना शुरू करना पड़ेगा 'द कपिल शर्मा शो'। वी मिस्ड कृष्णा।' दूसरे ने लिखा, 'कृष्णा को शो में वापस लाया गया है क्योंकि उनके बिना टीआरपी अच्छी नहीं आ रही थी। 
 

4 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, कृष्णा को शो से वापस जुड़ता देखकर फैंस ने एक और बड़ी डिमांड कर दी है। कुछ फैंस को अभी भी उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही सुनील ग्रोवर को भी वापस लाएंगे, जो अपने किरदार गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी के लिए दर्शकों के बीच पॉपुलर हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'डॉक्टर गुलाटी को भी वापस लाओ तो मजा आ जाएगा।' दूसरे ने लिखा, 'प्लीज डॉक्टर गुलाटी को भी बुला लो।' 

Filmy Wrap: अर्पिता को ट्रोल करने वालों पर भड़के आयुष और योद्धा की नई रिलीज डेट आई सामने, पढ़ें फिल्मी खबरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुत्थी - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा अभिषेक ने बीते दिन शो पर वापस लौटने की पुष्टि करते हुए कहा था, 'यह हृदय परिवर्तन नहीं बल्कि कॉन्ट्रैक्ट परिवर्तन है। कॉन्ट्रैक्ट में फीस सहित कई बाधाएं थीं, लेकिन सभी मुद्दों का समाधान कर लिया गया है। शो और चैनल परिवार की तरह हैं, और मुझे वापस आकर खुशी हो रही है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें