कृष्णा मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिर भी हिंदी फिल्में तो देखती ही होंगी, कोई फेवरेट हीरो?
रणवीर सिंह। उनकी ऑनस्क्रीन ऊर्जा मुझे काफी उत्साहित करती है। उनके अभिनय को देखकर ऐसा लगता है मानो वो किसी निराश और थके इंसान में भी एक उमंग ला देंगे। सही मायनों में असली इंटरटेनर वही हैं मेरी नजर में। मैं उनसे प्रेरणा लेती हूं। हां, बतौर अभिनेत्री मुझे दीपिका पादुकोण काफी पसंद हैं। वह एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने हर तरह की फिल्मों में काम किया है। और, काफी शानदार काम किया है।
सुना है खाली वक्त में आप गाती भी हैं?
मैं बहुत ही बुरी सिंगर हूं। पूरे दिन गाती रहती हूं। सेट्स पर भी गाती रहती हूं और लोग इसे नोटिस भी करते हैं। पर मुझे परवाह नहीं। इसे करने से मुझे खुशी मिलती है। मैं अपने खाली समय में डांस भी करती हूं। मैं कहीं भी रहूं, मैं डांस करती रहती हूं। मैं कभी जगह या वक्त को अपनी इच्छाओं के लिए बाधा नहीं बनाती हूं।