फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV: छोटे परदे पर फिर शुरू होने जा रही ये अनोखी कृष्ण लीला, इस बार कान्हा बनेंगे 'यशोमती मैया के नंदलाला'

Mon, 28 Mar 2022 04:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
Yoshomati Maiyaa Ke Nandlala - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कन्हैया की किलकारियों का समय फिर से आने वाला है। कृष्ण जन्म का उत्सव जन्माष्टमी तो अभी दूर है लेकिन सोनी चैनल पर एक नया धारावाहिक जल्द शुरू होने जा रहा है, 'यशोमती मैया के नंदलाला'। ये धारावाहिक आज के जमाने में कृष्ण के विचारों का मोल फिर से बताएगा। इस धारावाहिक के जिस सार पर चैनल ने इस धारावाहिक को मंजूरी दी है, उसके मुताबिक, ‘भगवान कृष्ण सभी उम्र के लोगों के परम प्रिय देव हैं। चाहे उनके बचपन की शरारतें हों, या फिर उनकी सूझबूझ और अनमोल वचन, जिनसे बड़े से बड़े युद्ध का हल निकला था, भगवान कृष्ण हर रूप में सभी के चहेते हैं और पूरी श्रद्धा से पूजे जाते हैं।’
विज्ञापन

2 of 10
Yashomati Maiyaa ke Nandlala - फोटो : यू-ट्यूब
श्री कृष्ण के इन्हीं मूल्यों और जीवन के सबक को साकार कर रहा है सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का नया धारावाहिक 'यशोमती मैया के नंदलाला' जिसमें कृष्ण के ज्ञान का अनमोल सागर है। यह शो भगवान कृष्ण की जीवन यात्रा दर्शाता है जिसमें उनकी साहसिक लीलाएं और ऐसे बहुमूल्य सबक हैं, जो हमें अभी सीखने बाकी हैं। इस नए धारावाहिक में कृष्ण का चरित्र कौन सा कलाकार करेगा, इस पर से तो अभी पर्दा उठना बाकी है, लेकिन चलिए हम आपको बताते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने इससे पहले छोटे परदे पर कृष्ण का मनोहारी रूप धरा और खूब लोकप्रिय हुए। बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कृष्ण बने नीतिश भारद्वाज से तो सभी परिचित हैं, आज हम आपको मिलाते हैं कुछ ऐसे कृष्णलीला कलाकारों से, जिनके बारे में शायद आपको उतना न पता हो।
विज्ञापन

3 of 10
सुमेध मुद्गलकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कलाकार : सुमेध मुद्गलकर
धारावाहिक : राधाकृष्ण (2018)
स्टार नेटवर्क के इस  शो में सुमेध मुद्गलकर ने भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभाई। इस शो को भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम को केंद्र में रखकर ही बनाया गया लेकिन अब बाद में इसमें अर्जुन की और अन्य कहानियां भी जोड़ी गईं। इस शो के शुरू होने के पांच साल पहले बनी महाभारत में कृष्ण का किरदार निभा चुके सौरभ राज जैन ने इस शो में कथा वाचक की भूमिका निभाई है।

4 of 10
राहुल शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कलाकार : राहुल शर्मा / कुलदीप सिंह
धारावाहिक : विघ्नहर्ता गणेश (2017)
इस शो में भगवान कृष्ण के किरदार में राहुल शर्मा और कुलदीप सिंह नजर आए। इस शो को भगवान श्री गणेश की लीलाओं को केंद्र में रखकर बनाया गया। राहुल शर्मा को टीवी के धारावाहिक 'एक घर बनाऊंगा' और 'एक रिश्ता ऐसा भी' जैसे शो में बेहतरीन किरदार करने के लिए जाना जाता है। साथ ही कुलदीप ने खुद की पहचान एक गजल संगीतकार के रूप में बनाई है।
विज्ञापन

5 of 10
गगन मलिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कलाकार : गगन मलिक
धारावाहिक : संकट मोचन महाबली हनुमान (2015)
इस शो को भगवान हनुमान के नजरिए से बनाया गया था। इस शो में भगवान श्री राम, विष्णु और कृष्ण का किरदार करने वाले अभिनेता गगन मलिक ने अपने जीवन का सबसे अच्छा अभिनय इसी शो में किया है। दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के कारण यह शो दो साल से ज्यादा समय तक टीवी पर चला।
विज्ञापन

6 of 10
सौरभ पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कलाकार : सौरभ पांडे
धारावाहिक : सूर्यपुत्र कर्ण (2015)
तमाम पौराणिक कथाओं पर आधारित धारावाहिकों का निर्माण करने वाले सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने  इस शो की रचना की। इस शो को कुंती के पहले पुत्र कर्ण को केंद्र में रखकर बनाया गया था। यहां भगवान श्री कृष्ण के रूप में सौरभ पांडे नजर आए। हालांकि उनकी कहानी को इस शो में प्रमुखता से नहीं परोसा गया।
विज्ञापन

7 of 10
सौरभ राज जैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कलाकार : सौरभ राज जैन धारावाहिक : महाभारत (2013) इस शो में श्री कृष्ण और भगवान विष्णु के किरदार में सौरभ राज जैन नजर आए। इस शो में वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया गया था। इसलिए इस शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया। कृष्ण के रूप में सौरभ को भी इस शो से बहुत अच्छी पहचान मिली। मोती सागर के शो 'जय श्री कृष्णा' में भी सौरभ ने भगवान विष्णु की भूमिका निभाई है।
 

8 of 10
विशाल करवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कलाकार : विशाल करवाल
धारावाहिक : द्वारकाधीश- भगवान श्री कृष्ण (2011), परमावतार श्री कृष्ण (2017)
धारावाहिक परमावतार श्री कृष्ण में कृष्ण के किरदार में विशाल करवाल नजर आए। इसके बाद इस किरदार को हिमांशु ए मल्होत्रा और सुदीप साहिर ने भी निभाया। इसके अलावा  धारावाहिक 'द्वारकाधीश- भगवान श्री कृष्ण' में भी श्री कृष्ण का किरदार विशाल ने ही अदा किया है। यह शो एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित हुआ था। बाद में यह चैनल ही बंद हो गया।

9 of 10
मेघन जाधव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कलाकार : मेघन जाधव
धारावाहिक : जय श्री कृष्ण (2008)
रामानंद सागर के वर्ष 1993 के सुपरहिट धारावाहिक 'श्री कृष्णा' का रीमेक उनके बेटे मोती सागर ने बनाया। सागर आर्ट्स के बैनर तले बने इस शो में श्री कृष्ण के किरदार में कई कलाकार नजर आए। बचपन के कृष्ण का किरदार धृति भाटिया और पिंकी राजपूत जैसे बाल कलाकारों ने निभाया है, जबकि वयस्क कृष्ण के किरदार में मेघन जाधव नजर आए।
 
विज्ञापन

10 of 10
मृणाल जैन - फोटो : Social Media
कलाकार : मृणाल जैन
धारावाहिक : कहानी हमारे महाभारत की (2008)
टीवी के बड़े-बड़े धारावाहिकों का निर्माण करने वाली कंपनी बालाजी टेलिफिल्म्स ने भी एक महाभारत की रचना की है। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के निर्माण में बना यह शो गिरी हुई टीआरपी और नकारात्मक रिव्यूज आने की वजह से जल्दी ही बंद हो गया। शो में साक्षी तंवर, हितेन तेजवानी, अनीता हसनंदानी जैसे कलाकारों ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यहां भगवान श्री कृष्ण के किरदार में मृणाल जैन नजर आए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही इस शो से की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें