असित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉन्ट्रेक्ट पर बोले असित
कई सितारों के बैक टू बैक शो छोड़कर जाने से परेशान होकर असित मोदी ने सीरियल से जुड़े कलाकारों के लिए एक कॉन्ट्रेक्ट तैयार कराया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में असित ने कॉन्ट्रेक्ट पर बात करते हुए कहा, 'ऑडियंस ने शो को इतना प्यार दिया है, वो इसलिए क्योंकि शो के किरदार को लोग बस उसी किरदार में देखना चाहते हैं। अगर ये सारे किरदार ही सब कुछ कर लेंगे तो शो की अपनी वैल्यू खत्म हो जाएगी। जब भी कोई कलाकार शो को छोड़ने का फैसला करता है, तब दर्शकों के साथ-साथ मुझे भी बहुत दुख होता है। ये मेरा परिवार है, मैं उन्हें शो में लेकर आया। मैं उनकी सभी चीजों को समझने की कोशिश करता हूं।'