फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू सीरियल से लेकर अब तक इस अभिनेत्री का लुक बदल गया इतना, सर्जरी के सवालों पर दिया था ये जवाब

Mon, 29 Jun 2020 08:22 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नौशीन अली सरदार - फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल 'कुसुम' में मुख्य किरदार निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री नौशीन अली सरदार आज भी 'कुसुम' के नाम से ही जानी जाती हैं। सीरियल का प्रसारण साल 2001 से लेकर 2005 तक हुआ था। नौशीन ने जब टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा उस वक्त उनकी उम्र महज 18 साल थी। 29 जून को अपना जन्मदिन मनाने वालीं नौशीन के बारे में जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
नौशीन अली सरदार - फोटो : सोशल मीडिया
नौशीन की मां  मूलत: ईरानी हैं जबकि पिता पंजाबी (लाहौर) हैं। नौशीन के पांच भाई-बहन हैं। उनकी परवरिश एक कैथोलिक सोसाइटी में हुई है। नौशीन ने अपनी पढ़ाई मुंबई के एमएमके कॉलेज से की है।
विज्ञापन

3 of 5
नौशीन अली सरदार - फोटो : सोशल मीडिया
'कुसुम' के अलावा नौशीन 'फियर फैक्टर इंडिया', 'कुछ इस तरह', 'मिस्टर एंड मिस टीवी', 'क्राइम पेट्रोल', 'गंगा', 'अलादीन' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। सीरियल के अलावा नौशीन साल 2009 में फिल्म 'थ्री: लव, लाइज, बीट्रायल' में भी काम कर चुकी हैं।

4 of 5
नौशीन अली सरदार - फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल 'कुसुम' से लेकर अब तक नौशीन के लुक में काफी बदलाव आ गया है। उन्हें देखकर ये कयास लगाए जाने लगे कि नौशीन ने सर्जरी का सहारा लिया। सोशल मीडिया पर जब उनकी तस्वीरों को देखकर ट्रोल किया जाने लगा तो नौशीन ने अपने लुक के बारे में बताया कि साल 2003 में उनका एक्सीडेंट हुआ था। उनके स्कल और कॉलर बोन में फ्रैक्चर हो गया था और नाक पर भी चोट आई थी। इस वजह से सर्जरी करवानी पड़ी और लुक में बदलाव आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नौशीन अली सरदार - फोटो : सोशल मीडिया
नौशीन ने कहा था कि 'अगर किसी को लगता है कि मैं पहले जैसी दिखती थी वैसी ही अब दिखूं, तो ऐसा होना पॉसिबल नहीं है। हर कोई बढ़ती उम्र के साथ अलग दिखने लगता है, ऐसे में कोई मुझसे कैसे उम्मीद कर सकता है कि मैं पहले जैसी ही दिखूं।'

ऋषि कपूर और नीत कपूर की अनदेखी तस्वीर आई सामने, क्यूट अंदाज में दिखीं रिद्धिमा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें