फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद ज्यादा खुश हैं टेलीविजन की ये अभिनेत्रियां, श्वेता तिवारी और चाहत खन्ना की दूसरी शादी भी रही असफल

Mon, 29 Jun 2020 02:51 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वाहबीज डोराबजी, जेनिफर विंगेट, श्वेता तिवारी - फोटो : Social Media
बॉलीवुड हो या टेलीविजन दोनों ही जगह पर अक्सर ब्रेकअप और पैचअप के किस्से तो आम ही हैं। टेलीविजन अभिनेत्रियां भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं। कई कपल्स को टेलीविजन सेट पर प्यार हो जाता है और वो शादी के बंधन में बंध जाते हैं। लेकिन उनमें से की सेलेब्स की शादी टिक नहीं पाती। ऐसी ही कई टेलीविजन अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी शादी कुछ समय बाद या कई सालों बाद तोड़ दी। ये अभिनेत्रियां अपने तलाक के बाद ज्यादा खुश नजर आती हैं। इस पैकेज में ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताएंगे...
विज्ञापन

2 of 6
Shweta Tiwari - फोटो : Instagram
श्वेता तिवारी
टेलीविजन जगत की दिग्गज अभिनेत्री श्वेता तिवारी का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। श्वेता ने साल 1998 में राजा चौधरी से शादी की। राजा और श्वेता की एक बेटी पलक भी है। लेकिन ये शादी साल 2012 में टूट गई। हालांकि इसके बाद श्वेता ने दूसरी शादी भी की। लेकिन उनकी दूसरी शादी भी सक्सेसफुल नहीं रही और वो अपने पति अभिनव कोहली से अलग हो गईं। पति से अलग होने के बाद श्वेता ज्यादा खुश नजर आती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Karan singh grover
जेनिफर विंगेट
टेलीविजन की दुनिया की सबसे खुबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार जेनिफेर विंगेट ने साल 2012 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। लेकिन शादी के दो साल बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। करण ने अब बिपाशा बासु से शादी कर ली है। लेकिन जेनिफर अपनी लाइफ में अकेले ही खुश हैं।

4 of 6
Chahat Khanna - फोटो : Social Media
चाहत खन्ना
अभिनेत्री चाहत खन्ना ने भी दो बार शादी की। लेकिन उनकी भी दोनों ही शादियां नाकाम रहीं। चाहत ने साल 2006 में भरत नरसिंहानी से शादी की थी। पर दोनों की शादी टिक नहीं पाई और 2013 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद चाहत ने एक साल बाद ही फरहान मिर्जा से शादी कर ली। लेकिन उनकी ये शादी भी टिक नहीं पाई और 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया। परहान और चाहत की दो बेटियां भी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Vivian Dsena vahbiz dorabje - फोटो : file photo
वाहबीज डोराबजी
वाहबीच डोराबजी और विवियन डिसेना की मुलाकार 'प्यार की ये एक कहानी' टेलीविजन सीरियल के सेट पर हुई थी। दोनों ने तीन साल डेटिंग के बाद शादी कर ली थी। दोनों की शादी ज्यादा चल नहीं पाई और साल 2017 में इन्होंने तलाक लेकर सभी को हैरान कर दिया। लेकिन तलाक के बाद वाहबीज ज्यादा खुश हैं। उनके सोशल मीडिया को देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashmi desai - फोटो : social media
रश्मि देसाई
छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री रश्मि देसाई जो हाल ही में बिग बॉस के सीजन 13 में बी नजर आी थी। उनकी कहानी भी कुछ ऐसी ही है। रश्मि और नंदीश 'उतरन' के सेट पर मिले थे। दोनों को प्यार हुआ और शादी कर ली। लेकिन इन दोनों की शादी का अंजाम भी ऐसा ही रहा रश्मि ने महज तीन साल बाद 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि रश्मि देसाई अब अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के पिता से मिलने पहुंची रतन राजपूत, कहा- 'हिम्मत देने गई थी पर लेकर आ रही हूं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें