फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKK 12: खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में नजर आएंगी पवित्रा पुनिया? मेकर्स ने एक्ट्रेस को किया अप्रोच

Thu, 10 Mar 2022 02:31 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कलर्स चैनल के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 के बाद अब चैनल अपना नया रियलिटी शो शुरू करने को तैयार है। टेलीविजन पर जल्द ही एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन यानी सीजन 12 जल्द ही दस्तक देने वाला है।
विज्ञापन
1 of 5
पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia

कलर्स चैनल के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 के बाद अब चैनल अपना नया रियलिटी शो शुरू करने को तैयार है। टेलीविजन पर जल्द ही एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन यानी सीजन 12 जल्द ही दस्तक देने वाला है। ऐसे में शो में हिस्सा लेने के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पहले सामने आई खबरों के मुताबिक अभिनेत्री शिवांगी जोशी को खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए अप्रोच किया गया था।

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पवित्रा पुनिया - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अब सामने आ रही खबरों के मुताबिक अब बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट रह चुकीं टीवी अभिनेत्री पवित्रा पुनिया का नाम इस शो के लिए सामने आ रहा है। दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में इस बार एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia

सूत्रों के मुताबिक शो के मेकर्स ने इस सीजन के लिए अभिनेत्री को अप्रोच किया है। यह पहली बार नहीं है जब इस शो में हिस्सा लेने के लिए पवित्रा को मेकर्स ने अप्रोच किया हो। इससे पहले भी खतरों के खिलाड़ी के लिए अभिनेत्री का नाम सामने आ चुका है, हालांकि उन्होंने इस शो के लिए हामी नहीं भरी थी।

4 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम

खबरों की मानें तो पवित्रा पुनिया से पहले बिग बॉस 13 की विजेता रहीं अभिनेत्री रुबीना दिलैक को लेकर कहा जा रहा था कि वह खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इन सभी अटकलों को साफ करते हुए यह बताया था कि वह रोहित शेट्टी के इस शो का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खतरों के खिलाड़ी 11  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रुबीना दिलैक से पहले उनके पति अभिनव शुक्ला इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो के नए सीजन में कई जाने-माने सितारों के शामिल होने की उम्मीद हैं। खबरों की माने तो शो के सीजन में लेने वालों में बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट रहे उमर रियाज, प्रतीक सहजपाल, सिंबा नागपाल और राजीव अदादिया जैसे कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें