शिल्पा शिंदे {खतरों के खिलाड़ी 14}
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आगे अभिनेत्री से पूछा गया कि उन्होंने शो में इस सीजन जाना ही क्यों सोचा। इससे पहले भी उनके पास ऑफर आए होंगे। इस पर अभिनेत्री ने कहा, "क्या बताऊं हो सकता है कि किस्मत में मेरी यही सीजन लिखा था। या हो सकता है कि शो का 14वां सीजन जीतना मेरे ही नसीब में हो।" आगे शिल्पा से पूछा गया कि शो में जाकर वह अपना कौन सा डर दूर करना चाहेंगी? इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा, "अभी तो मुझे किसी चीज से डर नहीं लगता। मेरा डर अब खत्म हो गया है। अभी मैं इसे लेकर कुछ नहीं बता सकती हूं।"