फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 12: फीस में रुबीना दिलैक को टक्कर दे रहीं जन्नत जुबैर, हर एपिसोड के लिए वसूलती हैं मोटी रकम

Sun, 05 Jun 2022 01:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने सीजन 12 के साथ जल्द ही दर्शकों के बीच लौट रहा है। हर बार की तरह इस बार भी इस रियलिटी शो में टीवी के मशहूर कलाकार खतरों का सामना करते हुए नजर आएंगे। शो के इस सीजन में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर भी नजर आएंगी, जिसके लिए जन्नत शो के मेकर्स से मोटी रकम वसूल रही हैं। एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें अभिनेत्री की फीस का खुलासा किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
जन्नत जुबैर - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जन्नत जुबैर 'खतरों के खिलाड़ी' में सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाले सेलेब्स में से एक हैं। दावा किया गया है कि वह हर एपिसोड के लिए 18 लाख रुपए चार्ज कर रही हैं। इस बार जन्नत के अलावा शो में सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू उर्फ फैजल शेख भी अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। वह इस शो के एक एपिसोड के लिए 17 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि, 'खतरों के खिलाड़ी' के इस सीजन में टीवी की 'क्वीन' रुबीना दिलैक भी हैं और वही इस सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुबीना इस सीजन में सबसे ज्यादा फीस वसूल रही हैं। वह एक एपिसोड के लिए 20 लाख रुपये वसूल रही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : Social media
कुछ समय पहले ही 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 12 की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसमें शो में नजर आने वाले कंफर्म कंटेस्टेंट नजर आए थे। इस बार रोहिट शेट्टी के शो में डर का सामना करते हुए शिवांगी जोशी, मुनव्वर फारूकी, राजीव अदतिया, सृति झा, रुबीना दिलैक, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, अनेरी वजानी, मोहित मलिक समेत कुल 13 सेलेब्स नजर आएंगे। इस बार शो केपटाउन में होगा, जहां लगभग 55 दिनों तक सारे एपिसोड को शूट किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें