उर्फी जावेद
- फोटो : social media
बोरी या ड्रेस?
बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट को प्लास्टिक से लेकर कांच, सेफ्टी पिन तक के कपड़े पहनते हुए देखा जा चुका है। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा पहना, जिसमें फिर एक बार उनकी अजीब क्रिएटिविटी सबके सामने आ गई है। दरअसल, उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह एक बोरे से बनी ड्रेस पहन अपनी अदाएं दिखाती हुईं नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बोरी उड़कर आती है, जिसे कांट-छांट करके उर्फी एक ड्रेस तैयार करती हैं। इस पोस्ट को साझा करते हुए उर्फी ने लिखा, "बोरी या ड्रेस? 10 मिनट में बेरी से ड्रेस बना दी मैंने।" उनका यह वीडियो देख लोग अजीबों-गरीब कमेंट कर रहे हैं।