फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatron ke khiladi 11: ‘के मेडल’ पाने के लिए तीन प्रतिभागियों में होगी टक्कर, जानिए कैसे करना होगा स्टंट

Fri, 23 Jul 2021 05:06 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
khatron ke khiladi - फोटो : Social Media

'खतरों के खिलाड़ी' कलर्स टीवी के सर्वाधिक लोकप्रिय शो में से एक है। शो में दिखने वाला डर, डेयर और ड्रामा दर्शकों को बांधे रखता है। शो के एक बार फिर से आने पर फैंस खूब उत्साहित हैं और शो को पसंद भी कर रहे हैं। शो में रोहित शेट्टी की अहम भूमिका है और होस्ट के रूप में लोग उन्हें पिछले कई सीजन से पसंद करते आ रहे हैं। रोहित शेट्टी प्रतिभागियों के लिए तरह-तरह के चैलेंज लाते हैं जिन्हें देख दर्शकों को खूब मजा आता है।
नजर आ रही हैं टीवी की ये अभिनेत्रियां
प्रतिभागियों के रूप में भी शो में टेलीविजन और बॉलीवुड के जाने-माने चेहरे नजर आते हैं। शो में टेलीविजन की पसंदीदा अभिनेत्रियों में शामिल दिव्यांका त्रिपाठी और श्वेता तिवारी भी नजर आ रही हैं। दोनों ही शो की शुरुआत में स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स के रूप में उभरकर आ रही हैं। बता दें कि यह खतरों के खिलाड़ी का 11वां सीजन है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच हंसी- मजाक भी खूब होता रहता है। 
 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

मिलेगा नया चैलेंज 
खतरों के खिलाड़ी के आने वाले एपिसोड में रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स को एक शानदार चैलेंज देते हुए नजर आएंगे। यह चैलेंज ‘के मेडल’ जीतने के लिए होगा। चैलेंज को जो प्रतिभागी जीत लेगा उसे एक सुनहार मौका दिया जाएगा। तीन प्रतिभागी इस चैलेंज को जीतने का प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन

3 of 5
खतरों के खिलाड़ी फैनक्लब - फोटो : Instagram

चैलेंज जीतने का यह है फायदा
इस चैलेंज को जो भी प्रतिभागी जीतेगा उसके लिए यह फायदा रहेगा कि आने वाले चैलेंजेस में से वो अपनी स्वेच्छा से किसी एक चैलेंज को स्किप कर सकेगा और अपनी जगह वो किसी एक अन्य प्रतिभागी को चुन सकेगा जो कि उस टास्क को करेगा। 

4 of 5
खतरों के खिलाड़ी 11 - फोटो : instagram

इन तीन प्रतिभागियों को मिलेगा मौका
इस चैलेंज को तीन लोग कर सकेंगे जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह शामिल हैं। तीनों को बारी-बारी से एक टास्क करना होगा जिसमें जो भी जीतेगा उसे आगे के एक चैलेंज को स्किप करने का यह मौका मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : instagram

पानी में गिरेंगी दिव्यांका
इस चैलेंज को जीतने के लिए इन तीनों प्रतिभागियों को एक टास्क करना होगा जिसमें मेक्सिकन स्टेंडऑफ से उन्हें लटकना होगा। दिव्यांका त्रिपाठी एक वीडियो में पानी के ठीक ऊपर स्टेंडऑफ से हाथ के बल पर लटकी हुई हैं और रोहित शेट्टी उनके साथ रेपिड फायर खेल रहे हैं। जिसके बाद वे पानी में गिर जाती हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें