विशाल आदित्य सिंह
- फोटो : Instagram
खतरों के खिलाड़ी से हुए बाहर
खतरों के खिलाड़ी से बाहर आने के बाद विशाल आदित्य सिंह ने एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के गुस्से का जवाब भी दिया था। विशाल आदित्य सिंह ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में कहा, ‘जब वो घटना हुई थी, तो मैं भी बहुत खुश नहीं था। जहां पर उन्होंने रिक्रिएशन किया। लेकिन वहां पर दो ऐसे बड़े लोग थे, आप समझ सकते हैं बड़े लोग कौन हो सकते हैं वहां पर तो उन लोगों ने बोला, तू बेवकूफ है क्या? छोड़ तू खतरों के खिलाड़ी में है ये महत्वपूर्ण है। ये होता रहेगा। ये सिर्फ एक फॉर्मेट है, टीवी चल रहा हाई, उन्होंने बोला उसको ऐसे ही रख और खत्म कर’।