फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका बच्चा भी KBC से जीत सकता है करोड़ों रुपए, हॉट सीट पर बैठने के लिए ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन

Wed, 03 Oct 2018 04:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc
अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10' हिट हो गया है। साथ ही शो को अपना पहला करोड़पति भी मिल चुका है। मंगलवार को टेलीकास्ट हुए शो में डिब्रूगढ़-असम से आईं बिनीता जैन ने 15 सवालों के सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए जीत लिए । 
विज्ञापन

2 of 5
KBC
बिनीता जैन को 16वें यानी 7 करोड़ के सवाल का जवाब भी पता था लेकिन वो कंफ्यूज हो गईं और गेम क्विट कर लिया । अब दर्शकों के लिए एक और अच्छी खबर आई है । अब आपके बच्चे भी शो से करोड़ों रुपए जीत सकते हैं । दरअसल, जल्द ही केबीसी जूनियर शुरू होने वाला है । 
विज्ञापन

3 of 5
kbc 10
मेकर्स ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं । किड्स स्पेशल केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन 2 अक्टूबर यानी मंगलवार से शुरू हो चुके हैं । अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान इस बात की घोषणा की थी । रजिस्ट्रेशन के लिए कंटेस्टेंट की उम्र 10 से 14 साल के बीच होनी चाहिए ।

4 of 5
kbc
बच्चे का सामान्य ज्ञान अच्छा है और वो केबीसी में शामिल होना चाहता है तो आप उसका रजिस्ट्रेशन शो के एप kbc-sonyliv डाउनलोड करवा सकते हैं । बच्चों के साथ स्कूलों के लिए भी अच्छी खबर है । स्कूल वाले भी अपने मेधावी बच्चों को केबीसी किड्स के लिए नाम दर्ज कराकर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KBC 9
रजिस्ट्रेशन के लिए फॉलो करने होंगे ये स्टेप... 

Sony LIV App ओपन करिए और वहां रजिस्ट्रेशन शुरू करिए।

रजिस्ट्रेशन करते वक्त बच्चे का नाम, उम्र और जेंडर पूछा जाएगा।

इस दौरान सिर्फ एक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना है।

माता-पिता अपने ज्यादा से ज्यादा 3 बच्चों का ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार से चयनित बच्चों को फोन करके सूचना दी जाएगी।

इसके बाद बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा।

शो का ऑडिशन 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें