फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई तस्वीरें शेयर कर कपिल शर्मा ने बयां किया दर्द, वजन बढ़ने की बताई असली वजह

Wed, 03 Oct 2018 02:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma
कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा काफी समय से छोटे और बड़े परदे से दूर हैं। आखिरी बार 'द फैमिली टाइम विद कपिल' में वह नजर आए थे और तीन एपिसोड के बाद ही इस कॉमेडी शो को बंद करना पड़ा था। इसके बाद तबियत सही नहीं होने की वजह से उन्होंने थोड़ा समय अकेले में गुजारने का फैसला किया था।
विज्ञापन

2 of 5
Kapil sharma
अब कपिल शर्मा बतौर प्रोड्यूसर दस्तक दे रहे हैं। इस बार वे पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' लेकर आए हैं। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त कपिल ने अपनी एक ताजा तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसमें वे चश्मा पहने हुए हैं। इससे पहले फरवरी में उन्होंने अपनी तस्वीर पोस्ट की थी।
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma
कपिल ने ताजा जारी अपनी फोटो के साथ लिखा है। पंजाब, अमृतसर, जालंधर, कुलचे, मट्ठी,छोले,लस्सी व 5 किलो वजन बढ़ गया है। इस तरह उन्होंने अपने वजन बढ़ने का दर्द बयां किया है।

4 of 5
Kapil Sharma
तस्वीर में कपिल शर्मा खूब हैंडसम लग रहे हैं और इशारा मिल गया है कि कॉमेडी किंग जल्द ही धमाकेदार वापसी कर सकते हैं। फिल्म 'सन ऑफ मंजीत सिंह' में पंजाबी स्टार गुरप्रीत घुग्गी अहम किरदार में हैं। विक्रम ग्रोवर के निर्देशन वाली यह फिल्म 12 अक्तूबर को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kapil Sharma
इसे कपिल शर्मा ने सुमीत सिंह के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। खबरें है कि कपिल अक्तूबर में टीवी पर नए शो के साथ वापसी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों में बताया गया था कि 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को डायरेक्ट करने वाले भारत कुकरेती इस शो को डायरेक्ट कर सकते हैं। यह शो कॉमेडी बेस्ड होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें