फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 10: एक वक्त के खाने को भी तरसता था किरन का परिवार, पिता ने ठेला चलाकर बेटी को बनाया प्रोफेसर

Thu, 06 Sep 2018 10:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kbc
अमिताभ बच्चन का पॉपुलर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' एक बार फिर लौट आया है । पिछली बार की तरह सीजन 10 भी काफी पसंद किया जा रहा है । कल यानी बुधवार को इस सीजन का तीसरा एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। इस बार जो कंटेस्टेंट हॉट सीट तक पहुंची, वो अब तक कि सबसे इंट्रेस्टिंग कंटेस्टेंट थीं । 
विज्ञापन

2 of 6
kaun banega crorepati
किरन पंजाब के अमृतसर की रहने वाली हैं । किरन एक PHD स्टूडेंट हैं। जो कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नियुक्त हैं । इसके अलावा वो नेशनल लेवल की जिम्नास्ट भी रह चुकी हैं । किरन को अपनी जिंदगी में बहुत स्ट्रगल करना पड़ा । शायद उनकी कहानी सुन आपकी आंखों में आंसू आ जाएं ।
विज्ञापन

3 of 6
kaun banega crorepati
किरन के पिता राम अजोर मेहनत कर-करके बहुत दुबले हो गए हैं । राम अजोर रेडीमेड हैंडबैग बनाने का काम करते थे । राम अजोर की जॉब चली गई, उस वक्त किरन बहुत छोटी थीं । एक महीने तक राम को काम नहीं मिला । किरन ने बताया, 'हम तीन बहनें और एक भाई हैं । एक समय ऐसा भी था जब हमारे पास खाने को नहीं होता था ।'
 

 

4 of 6
kbc
ये सब बताते हुए किरन की आंखों में आंसू थे । इसके बाद राम ने ठेले पर पेड़-पौधे बेचने का काम शुरू किया । सर्दी, गर्मी और बरसात में भी राम अपना काम नहीं छोड़ते । एक समय ऐसा भी आया जब राम को तेज बुखार था । उस समय भी राम ठेला चलाकर गली-मोहल्ले में पेड़ बेचने गए।
विज्ञापन

5 of 6
kbc
राम अजोर का कहना था, 'मुझे पता है कि अगर मैं काम पर नहीं जाऊंगा तो मेरे परिवार को खाना नहीं मिलेगा ।' राम ने अपने बच्चों को पढ़ाया और अब चारों अच्छी जॉब कर रहे हैं । किरन PHD की पढ़ाई पूरी कर अपने पिता का सपना पूरा करना चाहती हैं । राम हमेशा से चाहते थे कि उनका एक बच्चा टीचर बने और किरन ने उनका सपना पूरा कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kbc
किरन ने केबीसी भी अच्छे से खेला । किरन को शुरुआत में थोड़ी मुश्किल हुई । चारों लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर किरन ने 1 लाख 60 हजार रुपए जीते । इसके बाद उन्होंने गेम क्विट कर लिया । किरन के पिता से अमिताभ बच्चन ने कहा, 'आपको मैं प्रणाम करता हूं। देश के लिए आप बहुत बड़ा उदाहरण हैं। आपकी यह सोच पूरे देश में फैलाने की जरूरत है। आपकी बेटी किरन एक जिमनास्ट भी हैं यह देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।' अमिताभ की बात सुनकर किरन के पिता भी भावुक हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें