फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 10: ठेला चलाने वाले की बेटी ने 6 सवालों के जवाब देकर बन गईं लखपति, अमिताभ ने जज्बे को किया सलाम

Thu, 06 Sep 2018 10:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kaun banega crorepati
'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 10 का शानदार आगाज हो चुका है। टीचर्स डे के मौके पर तीसरे एपिसोड में पंजाब के अमृतसर की रहने वाली प्रोफेसर किरण ने हिस्सा लिया। किरण की निजी जिंदगी काफी कठिनाइयों के बीच गुजरी है। उनके पिता हाथ ठेला चलाते हैं। संघर्षों के बीच किरण ने अपनी पढ़ाई पूरी की और आज बच्चों को पढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kaun banega crorepati
किरण ने अपनी सभी लाइफ लाइन का इस्तेमाल करने के बाद 1.60 लाख रुपये जीता। इसके बाद जो सवाल आया उससे छोड़ना ही बेहतर समझा। किरण से पूछा गया था कि दुनिया में कौन सी बीमारी है जो पूरी तरह खत्म हो गई है। इस सवाल का सही जवाब चेचक था। जो किरण को नहीं पता था।
विज्ञापन

3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
किरण के संघर्ष की कहानी सुनकर कोई भी भावुक हो जाए। अमिताभ बच्चन ने जब उनके पिता के मेहनत के बारे में सुना तो उन्हें सलाम किया। अमिताभ ने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि 'अगर एक बेटे को को पढ़ाया तो केवल वहीं पढ़ेगा जबकि अगर आप एक बेटी को शिक्षित करोगे तो उससे पूरा परिवार शिक्षित होगा।'

4 of 5
kaun banega crorepati
किरण के पिता से अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'आपको मैं प्रणाम करता हूं। देश के लिए आप बहुत बड़ा उदाहरण हैं। आपकी यह सोच पूरे देश में फैलाने की जरूरत है। आपकी बेटी किरण एक जिमनास्ट भी हैं यह देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।' अमिताभ की बात सुनकर किरण के पिता भी भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kaun banega crorepati
किरण नेशनल लेवल की जिमनास्ट रह चुकी हैं। फिलहाल वो अमृतसर शहीद दर्शन सिंह फेरूमान मेमोरियल कॉलेज फॉर वूमेन में फिजिकल एजूकेशन पढ़ाती हैं। किरण पढ़ाने के साथ पीएचडी की पढा़ई कर रही हैं। एक जिमनास्ट होने की वजह से उन्हें पढ़ाई में कई रियायतें मिलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें