फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी में अमिताभ बच्चन ने सुनाया शादी से पहले का किस्सा, जया बच्चन को भेजते थे लव लेटर्स

Thu, 19 Nov 2020 09:09 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो कौन बनेगा का करोड़पति में व्यस्त हैं। बीते दिनों में इस शो में भाग लेने वाले दो प्रतियोगी करोड़पति बनकर गए थे। अमिताभ जब भी हॉट सीट पर किसी प्रतियोगी के सामने बैठते हैं तो उसकी और अपनी जिंदगी से जुड़े कई लोगों से साझा करते हैं। हाल ही में बिग बी ने बताया कि वह शादी से पहले जया बच्चन को लव लेटर लिखा करते थे। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक
दरअसल केबीसी में पहुंचे एक प्रतियोगी ने अमिताभ बच्चन से पूछ लिया कि उन्होंने शादी से पहले जया बच्चन को लव लेटर्स लिखे या फिर सीधा जाकर उन्हें आई लव यू बोल दिया। ये बात सुनकर अमिताभ हंसने लगे और फिर उन्होंने जवाब दिया।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन ने बताया कि शादी से पहले उन्होंने जया बच्चन के बहुत सारे लव लेटर्स लिखे थे। इसके अलावा उन्होंने वो किस्सा भी बताया जब उन्हें पिता के कहने पर जया से शादी करनी पड़ी।

4 of 5
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : फाइल
अमिताभ ने बताया कि उन्होंने तय किया था कि अगर उनकी आने अगली फिल्म हिट हो जाएगी तो वह अपने दोस्तों के साथ विदेश घूमने जाएंगे। उनकी ये फिल्म हिट हुई और फिर उन्होंने जाने का फैसला कर लिया। इस ट्रिप में में उनके साथ जया बच्चन भी जाने वाली थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन - फोटो : फाइल
जब ये बात अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन को पता चली तो उन्होंने अपने बेटे से कहा कि अगर तुम इस लड़की को अपने साथ विदेश ले जाना चाहते हो तो तुम्हें पहले इससे शादी करनी होगी। और इस तरह से अमिताभ बच्चन और जया शादी के बंधन में बंध गए। 

Bicchoo Ka Khel Review: एकता ने इस बार उपन्यास से निकाला खेल, मुन्ना भैया का हुआ कॉपी कैट से मेल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें