24 अगस्त यानी सोमवार को सीनी टीवी पर अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो का प्रीमियर हुआ। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो हॉटसीट पर कटक ओडिशा की रहने वालीं स्वाति श्रीलेखा के बाद निमिषा अहिरवार बैठीं। इस दौरान निमिषा तीन लाख 20 लाख रुपये जीतकर शो से बाहर हो गईं हैं। बता दें कि निमिषा अपने पति के साथ आईं थीं। जहां इस पति-पत्नी के बीच काफी प्यार देखने को मिला। जहां आज उन्होंने अपना सफर एक लाख 60 हजार के प्रश्न के साथ शुरू किया था।
शो के दौरान निमिषा ने बताया कि उनके पिता आर्मी अफसर थे। उनसे प्रेरणा लेते हुए निमिषा पुलिस सब इंस्पेक्टर बनीं। निमिषा को देखने के बाद उनके गांव के लोगों ने अपनी बेटियों को आगे पढ़ाने का फैसला लिया। जिस वजह से निमिषा आज अपने गांव की शान बन गई हैं। हालांकि, आज वह एक गलत जवाब देकर शो से बाहर हो गई हैं।