फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: राम और कृष्ण पर आधारित है केबीसी का तीसरा सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब?

Thu, 13 May 2021 09:12 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि शो में इस बार डिजिटल सलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस फॉलो किया जाएगा। शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। 10 मई रात नौ बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई।  अब शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने बुधवार यानी 12 मई को रजिस्ट्रेशन के लिए तीसरा सवाल पूछा है।  
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार को सोनी टीवी ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में होस्ट अमिताभ बच्चन दिखाई दे रहे हैं। बिग बी इसमें इस सीजन का तीसरा सवाल पूछते हैं। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं- सपनों की पहल को हमेशा एक ठोस नींव या बुनियाद की ज़रूरत होती है और इस नींव का पहला पत्थर है केबीसी का यह मंच। तो आइए, अपने सपनों को एक आधार दीजिए, हमारे आज के सवाल का जवाब देकर। 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सवाल नंबर- 3राम और कृष्ण इनमें से किस पौधे की दो प्रजातियां हैं?

जवाब के विकल्प:

A. बेल

B. सूरजमुखी

C. तुलसी

D. मेहंदी 
 

 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इस सवाल का सही जवाब c यानी तुलसी है। सही जवाब देने के लिए सोनीलिव वेबसाइट या ऐप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
कौन बनेगा करोड़पति लोगों के पसंदीदा शो में से एक है। हर साल इसका इंतजार लाखों दर्शक करते हैं और अपनी किस्मत को बदलने का मौका आजमाते हैं। पिछले साल भी कोरोना काल में केबीसी की शूटिंग पूरी सावधानी के साथ की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें