फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 12 Mohita Sharma: पति 20 साल से करते रहे कोशिशें, मोहिता ने पहली ही बार में जीत लिए एक करोड़

Tue, 17 Nov 2020 10:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मोहिता शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन को अपनी दूसरी करोड़पति मिल गई है। यह करोड़पति हैं मोहिता शर्मा। मोहिता पेशे से एक आईपीएस अफसर हैं। उनकी तैनाती इस समय जम्मू और कश्मीर में है। उन्होंने शादी भी की है इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर रुषल गर्ग से। एक करोड़ तक के सवाल का जवाब मोहिता बिना किसी झिझक के दे चुकी थीं लेकिन सात सात करोड़ का जैकपॉट उनके हाथ नहीं लगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मोहिता शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टीवी पर 'केबीसी' को चलते हुए 20 साल हो गए लेकिन मोहिता ने कभी इस शो पर आने का विचार नहीं किया। अमर उजाला को मोहिता ने बताया, 'मेरे पति रुषल गर्ग इस शो में आने के लिए पिछले 20 साल से कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनका मौका कभी नहीं लगा। मैंने इस बार उनके ही कहने पर सोनी लिव एप्लीकेशन पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया और पहली बार में ही मुझे इस शो में आने का मौका मिल गया।' मोहिता के इस दौड़ में बाजी मारने से उनके पति बिल्कुल निराश नहीं हैं। मोहिता ने बताया, 'इस शो में मेरे आने से मेरे पति बहुत खुश हैं। उन्हें इस चीज पर गर्व है कि जो काम वह पिछले 20 साल में नहीं कर पाए, वह मैंने पहले ही साल में कर दिया।'
विज्ञापन

3 of 7
मोहिता शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमिताभ बच्चन की मेजबानी में चलने वाले रियलिटी शो 'केबीसी' ने मोहिता को करोड़पति तो बना दिया लेकिन अब तक उन्होंने यह नहीं सोचा कि आखिर वह इतने पैसे का करने क्या वाली हैं? मोहिता ने खुशी जताते हुए कहा, 'अब मैं करोड़पति तो बन गई हूं लेकिन इसको खर्च करने के बारे में अभी तक मैंने कुछ नहीं सोचा। पूरा परिवार मिलकर जो भी फैसला लेगा, इन पैसों का वही होगा। मेरे परिवार में मेरे माता-पिता हैं जो दिल्ली में रहते हैं। और मेरे सास-ससुर और देवर मोहाली में रहते हैं।'

4 of 7
मोहिता शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मोहिता का भरा पूरा परिवार है। सबकी सहमति से ही वह इस पैसे का उपभोग करने का फैसला लेंगे। फिलहाल तो मोहिता के करोड़पति बनने से उनका पूरा परिवार बहुत खुश है। मोहिता ने बताया, 'मेरी शादी को सिर्फ एक ही साल बीता है। मेरे पति ने मुझे बताया कि वह जबसे केबीसी शुरू हुआ है, तब से ही इस शो में आने के लिए कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, उनका मौका कभी लगा ही नहीं। मैंने पहली बार में ही यह कर दिखाया। इस समय सभी लोग बहुत खुश हैं और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।'
विज्ञापन

5 of 7
मोहिता शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पूरी दुनिया में हजारों सवाल हैं और उनके उत्तर भी जाहिर तौर पर हजारों हैं। अपने सामान्य ज्ञान को तेज करने के बारे में मोहिता ने बताया, 'जब मैंने सिविल सर्विस की तैयारी की थी, तब से ही मेरा सामान्य ज्ञान बहुत अच्छा रहा है। मैं अक्सर पढ़ने में अपना समय बिताती हूं। जब इस शो में आने से पहले हमें क्वारंटीन किया गया, उस वक्त भी मैंने अपने पूरे सामान्य ज्ञान को फिर से कुरेद डाला। मुझे लगता है कि वही काम मेरे यहां काम आया।'
विज्ञापन

6 of 7
मोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सात करोड़ के सवाल को लेकर मोहिता बहुत उत्साहित थीं। वह नर्वस बिल्कुल नहीं थीं क्योंकि उन्हें अपने सामान्य ज्ञान पर पूरा भरोसा था। हालांकि, केबीसी का एक नियम है कि अंतिम पड़ाव पर आकर कोई भी प्रतियोगी बेशक अपनी लाइफ लाइन बचाकर चला हो लेकिन  इस अंतिम सवाल पर वह किसी भी लाइफलाइन का इस्तेमाल नहीं कर सकता। यह नियम सबके लिए है और इस पर मोहिता का कहना है, 'इस शो का जो नियम है वह मेरे लिए कैसे बदल सकता है? जो है सो है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मोहिता शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'केबीसी' के होस्ट अमिताभ बच्चन से मिलकर मोहिता बहुत खुश हुईं और उन्होंने अपनी खुशी का इजहार कुछ इन शब्दों में किया। 'अमिताभ बच्चन से मिलकर तो मुझे बहुत अच्छा लगा। उनका जो तेज है और उनके आसपास को जो माहौल रहता है उसमें इंसान हमेशा बंध जाता है। जिस तरह से वह आपके ध्यान को अपनी ओर आकर्षित करके हमेशा उस आकर्षण को बनाए रखते हैं, वह कमाल है। उनके सामने बैठकर या उनसे बात करके ही बहुत ही सुख की अनुभूति होती है।'

पढ़ें: जब हेमा मालिनी ने की थी धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बारे में बात, कहा था- 'मैंने धर्मेंद्र को शादी के बाद...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें