फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 12: इस सीजन की दूसरी करोड़पति बनीं ये महिला IPS, क्या दे पाएंगी 7 करोड़ के सवाल का जवाब?

Tue, 17 Nov 2020 05:54 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी 12 - फोटो : सोनी टीवी

Mohita Sharma IPS: कौन बनेगा करोड़पति 12 दर्शकों की पसंद बना हुआ है। अमिताभ बच्चन अपनी शैली से हर बार मनोरंजन करने में कामयाब रहते हैं। कुछ दिन पहले ही इस सीजन की पहली करोड़पति नाजिया नसीम बनी थी। अब केबीसी 12 में एक महिला आईपीएस मोहिता शर्मा एक करोड़ जीत गई हैं। सामने आए प्रोमो से अभी ये साफ नहीं हुआ है कि वे सात करोड़ जीत पाती हैं या नहीं।

विज्ञापन

2 of 5
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्रोमो साझा किया है। वीडियो में हॉट सीट पर मोहिता शर्मा बैठी हुई हैं। सबसे पहले उन्हें 50 लाख रुपये जीतते हुए दिखाया जाता है। उसके बाद मोहिता एक करोड़ रुपये जीत जाती हैं। अमिताभ कहते हैं, 'ये प्रश्न है एक करोड़ रुपये का। बहुत होशियारी के साथ खेलिएगा।'
 

 

विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

मोहिता सवाल का सही जवाब दे देती है और एक करोड़ रुपये जीतने में कामयाब रहती हैं। मोहिता कहती हैं कि 'चाहे जो भी धनराशि जीतकर जाऊं लेकिन जब रात को सोऊं तो ऐसा लगे कि बढ़िया खेल खेला है।' एक करोड़ जीतने के बाद उनसे 16वां सवाल सात करोड़ के लिए पूछा जाता है। अब ये देखना होगा कि क्या मोहिता शर्मा सात करोड़ रुपये जीत पाती हैं या नहीं। बता दें कि यह एपिसोड 17 नवंबर को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।
 

 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

केबीसी 12 की दूसरी करोड़पति मोहिता शर्मा
मोहिता शर्मा मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली हैं। उनकी पढ़ाई दिल्ली से हुई है। मोहिता के पिता दिल्ली में मारुति कंपनी में नौकरी करते थे जबकि मां गृहणी हैं। मोहिता 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी है। अभी वे जम्मू-कश्मीर में कार्यरत हैं। 2019 में उन्होंने आईएफएस अधिकारी रुशल गर्ग से शादी की है। उनका ससुराल चंडीगढ़ में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
इससे पहले दिल्ली की रहने वाली नाजिया इस सीजन की पहली करोड़पति बनीं। नाजिया ने एक करोड़ की रकम जीती ली। सात करोड़ के सवाल का जवाब नाजिया नहीं दे पाईं और शो को छोड़ दिया। नाजिया से सात करोड़ का सवाल सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा पूछा गया, जिसका जवाब वह नहीं दे पाईं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें