फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 12: अमिताभ बच्चन ने मांगी आधी जीती हुई राशि, कंटेस्टेंट ने जवाब दिया- ‘आपके पास तो बहुत पैसे हैं’

Fri, 18 Dec 2020 10:11 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी 12 - फोटो : सोनी टीवी
कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन का कंटेस्टेंट के साथ मजाकिया अंदाज भी देखने को मिलता है। हाल ही में प्रसारित एपिसोड में दिग्गज अभिनेता ने प्रतियोगी से उनकी जीती हुई राशि का आधा हिस्सा मांगा तो प्रतियोगी ने बिग बी को ऐसा जवाब दिया कि सभी हंसने लगे।
विज्ञापन

2 of 5
केबीसी 12 - फोटो : Tumblr: @srbachchan
12 वर्षीय प्रतियोगी अनामया दिवाकर ने हॉट सीट पर कब्जा जमाया। वह कार के शौकीन हैं। शो में उन्होंने अमिताभ बच्चन से उनकी पसंदीदा कार के बारे में पूछा। जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पसंदीदा कार लैम्बोर्गिनी है। यही नहीं अनामया ने उन्हें स्पोर्ट्स कार खरीदने का सुझाव भी दे डाला।
विज्ञापन

3 of 5
केबीसी 12 - फोटो : सोनी टीवी
अनामया ने अमिताभ बच्चन को स्पोर्ट्स कार खरीदने की सलाह दी तो बिग बी ने कहा कि जब वह सात करोड़ जीत जाएंगे तो आधी राशि उन्हें दे दे तब वह कार खरीदने के बारे में सोचेंगे। अमिताभ के इतना कहते ही अनामया ने कहा कि 'आप के पास बहुत पैसे हैं।' एपिसोड के दौरान अमिताभ कहते हैं कि उन्होंने लैम्बोर्गिनी खरीदी लेकिन मुंबई में ट्रैफिक के कारण ड्राइव नहीं कर सके।

4 of 5
केबीसी 12 - फोटो : सोनी टीवी
केबीसी में अनामया ने कुल पचास हजार रुपये जीते। वह एक करोड़ रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे पाए। एक करोड़ के लिए उनसे पूछा गया था कि कर्ण के किस पुत्र ने कुरुक्षेत्र युद्ध में और युधिष्ठिर के अश्वमेध यज्ञ में भाग लिया था?
A-    वृषकेतू
B-    सत्यसेन
C-    वृषसेन
D-    बृहंत 
उत्तर : इस सवाल का सही जवाब C- वृषसेन था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केबीसी 12 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन सोनी टीवी पर प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 के अलावा कई अन्य प्रोजक्ट्स में भी व्यस्त हैं। अमिताभ बच्चन इस साल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आए। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना थे।

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर मंच पर रो पड़ीं अंकिता लोखंडे, बोली, 'पवित्र नहीं, अमर रिश्ता है हमारा'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें