फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: इस हफ्ते इतिहास रचेगा अमिताभ का शो, पहली बार वो होगा जो कभी न हुआ

Mon, 09 Sep 2019 11:59 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan and contestant - फोटो : Sony Liv Video
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) जब भी आता है तो टीआरपी के मामले में पीछे नहीं रहता। 'केबीसी' का 11वां सीजन भी टीआरपी के मामले पीछे नहीं रहा। यह शो लगातार दूसरे हफ्ते भी टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब हो गया। इस बीच 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 का एक प्रोमो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पीछे की वजह एक करोड़ का सवाल है। 
विज्ञापन

2 of 5
kbc 11 - फोटो : sony liv
दरअसल, सोनी टीवी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से 'केबीसी 11' का एक प्रोमो वीडियो साझा किया है। यह प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि 'केबीसी' के इतिहास में कुछ ऐसा होने जा रहा है जो अब तक नहीं हुआ। इस वीडियो में आप देखेंगे कि दो कंटेस्टेंट हॉट सीट पर सवालों का जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
KBC contestant Himanshu - फोटो : Sony Liv Video
प्रोमो में दिखाया गया है कि दोनों कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल तक पहुंच जाते हैं। पहले कंटेस्टेंट का नाम हिमांशु है। वह महज 19 साल के हैं। वीडियो में हिमांशु अमिताभ बच्चन को निजी जिंदगी के बारे में बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह बिग बी से कहते हैं कि बचपन में कागज के प्लेन उड़ाता था। तब से मेरा सपना प्लेन उड़ाने का है। सरकारी फ्लाइंग इंस्टीट्यूशन में दाखिला भी ले लिया है। 

4 of 5
KBC contestant - फोटो : Sony Liv Video
वहीं दूसरे कंटेस्टेंट बिहार के जहानाबाद से हैं। वीडियो में इनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इस कंटेस्टेंट का परिवार खेती का काम करता है। उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। वीडियो में दिखाया गया है कि यह भी एक करोड़ के सवाल तक पहुंचते हैं। हालांकि वह एक करोड़ जीतते हैं कि नहीं यह नहीं दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Navin Gulia and Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
इससे पहले 'कौन बनेगा करोड़पति' के शुक्रवार वाले 'कर्मवीर' एपिसोड में नवीन गुलिया आए थे। नवीन ने पैरा कमांडो की ट्रेनिंग के दौरान पैर खो दिया था। नवीन 'अपनी दुनिया अपना आशियाना' संस्था चलाते हैं जो दिव्यांग बच्चों खासतौर पर महिलाओं के लिए काम करती है। शो के दौरान नवीन गुलिया ने 12.50 लाख रुपये जीते और इसी संस्था को दे दिए।

यह भी पढ़ें:- KBC 11: पैरा कमांडो ट्रेनिंग में नवीन ने खो दिए पैर, अब कर रहे ऐसा काम गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें