फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 11: कभी 10 रुपये के लिए तरसी थीं बिहार की ये कंटेस्टेंट, शो में पहुंचीं तो जीते लाखों

Tue, 29 Oct 2019 12:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में सोमवार को कंटेस्टेंट शर्मिष्ठा डे हॉट सीट पर पहुंचने में कामयाब रहीं। शर्मिष्ठा बिहार के पटना की रहने वाली हैं और एक निजी बैंक में क्लर्क की नौकरी करती हैं। शर्मिष्ठा ने शो में बताया कि उनका निजी जीवन बेहद कठिन परिस्थितियों में बीता है।
विज्ञापन

2 of 5
kbc 11 - फोटो : sony
शर्मिष्ठा कहती हैं कि 'जब कभी आप अपने पापा से कहें कि मुझे 10 रुपये का पेन लेना है लेकिन वो नहीं दे पाएं तो आपको कैसा महसूस होगा? मेरे साथ ये हुआ है। मुझसे ज्यादा मेरे पिता को इस बात का बहुत दुख होता था। तब मैंने निर्णय लिया कि मैं अपने परिवार की मदद करूंगी।'
विज्ञापन

3 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
शर्मिष्ठा ने बताया कि 'आज भी जब सैलरी आती है तो मैं पैसे पापा को दे देती हूं। बाद में जब जरूरत होती है तो मैं खुशी-खुशी उनसे पैसे मांगती हूं क्योंकि मुझे पता है कि आज उनके पास पैसे हैं। जो भी समस्याएं रही हैं वो फाइनेंशियल रही हैं बाकी रिश्तों के मामले में हम अमीर हैं।' 

4 of 5
Amitabh Bachchan KBC 11 - फोटो : Sony Liv Video
अपनी शादी के बारे में शर्मिष्ठा ने कहा कि 'मेरी लव मैरिज हुई है। शादी के बाद मेरे माता-पिता मेरे साथ ही रहते हैं।' शर्मिष्ठा के घर के बारे में जानकर अमिताभ उनसे पूछते हैं कि 'कभी ऐसा हुआ है कि आप मां और पति के बीच फंस गई हैं? आमतौर पर पति जो है वो मां और पत्नी के बीच फंसता है लेकिन यहां उलटा है।' अमिताभ की बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc - फोटो : social media
शर्मिष्ठा शो में 6.40 लाख जीतने में कामयाब रहीं। उन्होंने इस सवाल के बाद क्विट कर लिया।
सवाल: कौन सी भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी जुडिट पोलगर के बाद 2600 एलो रेटिंग को पार करने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई?
A. तानिया सचदेव
B. कोनेरू हम्पी
C. आरती रामास्वामी
D. सुब्बारमण विजयलक्ष्मी

जवाब: कोनेरू हम्पी
90 के दशक की इन 10 अभिनेत्रियों ने खूब कमाया था नाम, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें