फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 12: दिल्ली की नाजिया नसीम बनीं केबीसी 12 की पहली करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल पर टिकीं सबकी निगाहें

Fri, 06 Nov 2020 10:50 AM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनेगा करोड़पति की पहली करोड़पति प्रतियोगी - फोटो : Instagram - sonytvofficial
11 नवंबर को कौन बनेगा करोड़पति को शो की पहली करोड़पति प्रतियोगी मिल जाएगी। नाजिया नसीम पहली महिला होंगी जो इस सीजन में पहली बार एक करोड़ रुपये जीतेंगी और सात करोड़ का सवाल खेलेंगी। सोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और ट्विटर से एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें इसकी जानकारी दी गई है। नाजिया नसीम वाला एपिसोड 11 नवंबर को सोनी टीवी पर ऑन एयर होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
नाजिया नसीम - फोटो : Instagram - sonytvofficial

सोनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया से एक 35 सेकंड का वीडियो जारी किया है, जिसमें शो के होस्ट अमिताभ बच्चन नाजिया नसीम के एक करोड़ रुपये जीतने का एलान कर रहे हैं। वीडियो में अमिताभ बच्चन को नाजिया नसीम की तारीफ करते सुना जा सकता है। अमिताभ बच्चन कहते हैं कि नाजिया ने क्या अद्भुत खेल खेला है। इस वीडियो में खुशी से चिल्लाना, आश्चर्य से देखना, गंभीरता से सोचना और दंग रह जाने जैसे तमाम भाव देखने को मिलेंगे। वीडियो के अंत में नाजिया नसीम के इतिहास रचने की बात कही गई है। अगली स्लाइड में देखिए वो शानदार वीडियो...

विज्ञापन

3 of 5
नाजिया नसीम - फोटो : Instagram - sonytvofficial
नाजिया नसीम दिल्ली में एक कंपनी में कम्यूनिकेशन मैनेजर के तौर पर काम करती हैं। नाजिया ने अपने जीवन में कई बार जोखिम उठाया है, जैसा कि वो वीडियो में बता रही हैं। अमिताभ बच्चन उनसे कहते दिखाई पड़ते हैं कि ये काफी मुश्किल सवाल थे, जहां आपकी नजर गई, वो सही निकला। इसके बाद अमिताभ बच्चन 16वें प्रश्न यानि कि सात करोड़ रुपये के प्रश्न की ओर बढ़ते हुए नाजिया नसीम को सोच समझकर खेल खेलने की सलाह देते हैं। जिस पर पहली करोड़पति प्रतियोगी बनने वाली नाजिया कहती हैं कि उन्होंने अपने जीवन में कई बार रिस्क लिया है, एक बार और सही।
 

4 of 5
kbc - फोटो : sony
कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन 28 सितंबर से शुरू हुआ था। कोरोना वायरस की वजह से इस सीजन में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। पहली बार सीजन में लाइव ऑडियंस नहीं बैठी है। इस बार अलग-अलग शहरों में ना जाकर ऑनलाइन तरीके से ऑडिशंस लिए गए। इतिहास में पहली बार ऑडियंस पोल्स वाली लाइफलाइन को हटाया गया क्योंकि इस बार लाइव ऑडियंस को बैठाया ही नहीं गया। इसके अलावा भी शो में महामारी को देखते हुए कई बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KBC 12 - फोटो : TWITTER- @SrBachchan
कौन बनेगा करोड़पति की 12वां सीजन बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के लिए भी बेहद खास है, क्योंकि इस शो से जुड़े हुए अमिताभ बच्चन को दो दशक यानि कि 20 साल पूरे हो गए हैं। अमिताभ बच्चन ने साल 2000 में इस टेलीविजन शो को होस्टिंग शुरू की थी। अमिताभ बच्चन ने इस शो का तीसरा सीजन होस्ट नहीं किया था, वो शो बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने होस्ट किया था। बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 11 में चार प्रतियोगियों ने एक करोड़ रुपये की राशि जीती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें