अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
बिग बी जैसे ही मंच पर पहुंचे। लोगों ने अभिनेता-मेजबान का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। इसके बाद अमिताभ अपनी सीट पर बैठ गए और कैमरे की ओर देखते हुए हिंदी में अपना स्वागत भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा, 'आज एक नए सत्र की शुरुआत हुई है, लेकिन आज मेरे पास शब्दों की कमी है और ऐसा इसलिए है क्योंकि किसी भी शब्द में आपके प्यार के प्रति आभार व्यक्त करने की क्षमता नहीं है।'