फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 12 में केवल एक लाख 60 हजार जीत पाए ऐश्वर्य दुबे, खेल से जुड़े इस सवाल पर छोड़ा शो

Tue, 29 Dec 2020 09:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी 12 - फोटो : सोनी टीवी
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 में सोमवार को हॉट सीट पर कंटेस्टेंट ऐश्वर्य दूबे को बैठने का मौका मिला। ऐश्वर्य दिल्ली के द्वारका में रहते हैं। वह यहां एक निजी कंपनी में सेल्स में टीम लीडर हैं। ऐश्वर्य ने बताया कि उन्हें पढ़ने लिखने का काफी शौक है। शो में उनके साथ उनकी पत्नी पहुंची थीं।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी
ऐश्वर्य से अमिताभ बच्चन कहते हैं कि जब आप यहां से ढेर सारी राशि जीत जाएंगे तो पत्नी जी को हनीमून पर ले जाएंगे। वैसे कहां जाएंगे आप? ऐश्वर्य बताते हैं कि वह मालदीव जाना चाहते हैं लेकिन अगर ज्यादा पैसे जीत गए तो बार्सिलोना जाएंगे क्योंकि उन्हें फुटबॉल देखने का काफी शौक है। वह लियोनेल मेस्सी के बड़े फैन हैं। आगे अमिताभ कहते हैं कि 'मुझे भी फुटबॉल देखने का काफी शौक है। वैसे हमारे सुपुत्र का संबंध चेल्सी से है लेकिन मैं मेस्सी का भी बड़ा फैन हूं। उन्हें मैं प्रशंसा के लिए देखता रहता हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक
शो में ऐश्वर्य का सफर बहुत लंबा नहीं रहा। उन्होंने तीन लाख 20 हजार के सवाल पर शो से क्विट कर लिया। ऐश्वर्य कौन बनेगा करोड़पति से मात्र एक लाख 60 हजार रुपये ही जीत पाए। नौ सवालों तक उन्होंने सभी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया। उनसे 10वां सवाल पूछा गया था- किस खेल में पुरुषों की टीमें एक ऐसे ट्रॉफी के लिए आपस में मुकाबला करती हैं, जिसका नाम सर जॉर्ज थॉमस के नाम पर रखा गया है?
A- हॉकी
B- टेनिस
C- टेबल टेनिस
D- बैडमिंटन
सही जवाब था- बैडमिंटन

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram: amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोअर्स और प्रशंसकों तक अपने दिल की बात पहुंचाते हैं और हर ट्वीट की गिनती वे अपने ट्वीट में जरूर लिखते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन पर कविता चोरी का आरोप लगा। उन्होंने एक कविता पोस्ट की थी जो टिशा अग्रवाल नाम की युवती की थी। हालांकि अमिताभ बच्चन इस बात से वाकिफ नहीं थे और उन्होंने बिना क्रेडिट के इस कविता को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan
जैसे ही इस बात ने तूल पकड़ा, बिग बी को समझ आया कि उन्होंने किसी फॉरवर्ड की गई कविता को अपने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। हालांकि इस पर अमिताभ बच्चन ने अपनी सफाई पेश करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि 'जो कविता मैंने पोस्ट की थी, उसका क्रेडिट टिशा अग्रवाल को जाना चाहिए। मुझे इसकी जानकारी नहीं थी, किसी ने मुझे ये भेजा था। मुझे ये कविता अच्छी लगी तो मैंने पोस्ट कर दी। माफी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें