फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट पवित्रा पूनिया के पिता की हालत गंभीर, शूटिंग छोड़ दिल्ली रवाना हुईं अभिनेत्री

Mon, 28 Dec 2020 03:30 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Pavitra Punia and Pratik Sehajpal - फोटो : instagram
बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट और छोटे पर्दे की अभिनेत्री पवित्रा पूनिया के पिता जी की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अचानक से दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ा। ऐसा बताया जा रहा है कि गिरने की वजह से उनके पिता को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पवित्रा पूनिया एक शूटिंग में व्यस्त थी लेकिन पिता की स्थिति में जानकारी मिलते ही वो दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 5
pavitra punia - फोटो : Amar Ujala
पवित्रा के एक करीबी सूत्र ने कहा कि ये बात सच है कि उनके पिता की तबीयत खराब है औऱ वो अस्पताल में भर्ती हैं। इसी वजह से पवित्रा को शूटिंग छोड़कर जल्दबाजी में दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ा। इसके अलावा पवित्रा पूनिया ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर की और अपने पिता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगने की अपील की। पवित्रा ने लिखा कि मुझे आपके साथ की मस्ती और खुशी याद आती है। मैं आपके घर आने का इंतजार नहीं कर सकती, आई लव यू। गेट वेल सून।

विज्ञापन

3 of 5
Pavitra Punia - फोटो : Instagram: @pavitrapunia
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि पवित्रा पूनिया के पिता कुशल पाल सिंह दिल्ली पुलिस के अधिकारी रह चुके हैं। उन्हें गिरने की वजह से चोटें आई हैं। अभी उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि बिग-बॉस सीजन 14 में पवित्रा पूनिया के कंटेस्टेंट के तौर पर गई थीं लेकिन कुछ ही हफ्तों पर वोटों की कमी के चलते घर से निकल गई थीं।

4 of 5
एजाज खान, पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram
बिग बॉस के इस सीजन में एजाज खान और पवित्रा पूनिया के बीच काफी कुछ देखने को मिला था। शुरुआती समय में पवित्रा, एजाज से लड़ती नजर आती थीं, हर छोटी-छोटी बात पर पवित्रा एजाज से पंगे लेती थीं लेकिन बाद में इन दोनों के बीच हल्का बहुत रोमांस भी दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia
हाल ही में एजाज खान ने इस बात का खुलासा किया था कि वो मोलेस्टेशन का शिकार हुए हैं। एजाज के इस खुलासे पर पवित्रा पूनिया ने अपनी राय रखी थी। पवित्रा पूनिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैं यह जानकर हैरान हूं और टूट गई हूं। जब मैंने यह सुना तो आंखों में आंसू थे और मैं बिखर गई थी। पवित्रा ने कहा कि एजाज ने मुझे इस बारे में कभी कुछ नहीं बताया था, उन्होंने टास्क के दौरान यह बात बताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें