छोटे पर्दे के शो कसौटी जिंदगी के 2 में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री सोन्या अयोद्धया शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने 12 दिसंबर को ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता हर्ष सिमोर से जयपुर में शादी की है। उनकी शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे।