टीवी सीरियल 'कर्मफल दाता शनि' से लीड रोल करने वाला बच्चा कार्तिकेय मालवीय काफी पॉपुलर हो गया है। 13 साल का कार्तिकेय अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खूब लुभा रहा है। शूटिंग के साथ कार्तिकेय सेट पर ही अपनी पढ़ाई भी करता है। कार्तिकेय ने इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज से अपने करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
2 of 6
bollywood
शूटिंग के दौरान कार्तिकेय की मां उनके साथ रहती हैं। वहीं पिता दो साल से घर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कार्तिकेय की उम्र अभी खेलने-कूदने की है लेकिन वो इस शो से 2 लाख रुपए महीना कमा रहे हैं और अपने परिवार की मदद कर रहे हैं। कार्तिकेय के पिता का नाम महेश मालवीय है।
विज्ञापन
3 of 6
bollywood
महेश रायपुर गांव के रहने वाले हैं और ऑर्डनेंस फैक्ट्री में जॉब करते हैं। वहीं कार्तिकेय की मां नीलिमा महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और कथक डांसर हैं। कार्तिकेय की 17 साल की एक बड़ी बहन नुपुर भी है जो इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही है। साथ ही वो वोकल ट्रेनिंग भी लेती हैं। पूरा परिवार कार्तिकेय को बहुत सपोर्ट करता है।
4 of 6
bollywood
नुपुर वॉयस ऑफ पॉपुलर का खिताब जीत चुकी हैं। कार्तिकेय के पिता का कहना है कि उसने एक्टिंग कभी नहीं सीखी। कार्तिकेय की मां नीलिमा ने ही उसके हुनर को निखारा है। कार्तिकेय हर दिन 14 घंटे काम करते हैं। शूटिंग के लिए लेह-लद्दाख से लेकर छोटे-छोटे गांव तक उन्हें जाना होता है। इसमें कार्तिकेय की मां हर कदम पर उनका साथ देती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
bollywood
शो के बारे में कार्तिकेय ने बताया था कि जब कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था तो 20 एपीसोड होने थे। लेकिन अब 60 एपीसोड हो गए हैं। कार्तिकेय को एक-एक पेज के डायलॉग याद करने होते हैं। कार्तिकेय बिना किसी रीटेक के धड़ाधड़ डायलॉग बोलता है और सब तालियां बजाते हैं। उम्र के हिसाब से कार्तिकेय काफी समझदार है।
कार्तिकेय अभी 8वीं क्लास में पढ़ रहा है। स्कूल ने उसे लंबी छुट्टी दे रखी है। स्कूल के टीचर कार्तिकेय को ऑनलाइन गाइडेंस देते हैं। पेपर के समय कार्तिकेय सेट पर ही पढ़ाई करते हैं। कार्तिकेय को एक बार बुखार चढ़ गया। लेकिन उन्होंने फिरभी ठंडे पानी का एक शॉट पूरा किया। कार्तिकेय का कहना है कि उन्हें अपना काम करने में बहुत मजा आती है। वो कभी शूटिंग अधूरी नहीं छोड़ते हैं।