टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। करिश्मा तन्ना अपने होने वाले पति वरुण बंगेरा के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगी। दोनों 5 फरवरी को सात फेरे लेंगे, जिसके चलते करिश्मा और वरुण की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में करिश्मा और वरुण अपनी शादी की रस्मों को खूब एंजॉय कर रहे हैं।
करिश्मा तन्ना ने अपनी पर्सनल लाइफ पर काफी कम बात की है। इसी वजह से करिश्मा तन्ना के होने वाले पति वरुण बंगेरा के बारे में फैंस ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं लेकिन फैंस जानना चाहते हैं कि वरुण बंगेरा कौन हैं? तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको वरुण बंगेरा से जुड़ी जानकारी देते हैं और उनके बिजनेस के बारे में भी बताते हैं।