फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karishma Tanna Wedding: करिश्मा तन्ना के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, सामने आईं हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें

Thu, 03 Feb 2022 07:00 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा तन्ना की हल्दी की तस्वीरें - फोटो : insta
मनोरंजन जगत के कई कलाकार हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। अब इस लिस्ट में टीवी जगत की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का नाम भी जुड़ गया है। इस समय एक्ट्रेस अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। करिश्मा की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। करिश्मा ने हल्दी फंक्शन में अपना लुक काफी सिंपल रखा है लेकिन वह सिंपल लुक में भी काफी खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा तन्ना की हल्दी की तस्वीरें - फोटो : insta
करिश्मा तन्ना ने अपने हल्दी फंक्शन के लिए व्हाइट और गोल्डन कलर का सूट पहना है इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर की फ्लावर ज्वैलरी पहनी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए करिश्मा की हल्दी सेरेमनी में केवल करीबी दोस्त और सिर्फ परिवार वाले ही मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा तन्ना की हल्दी की तस्वीरें आईं सामने - फोटो : insta
करिश्मा तन्ना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से भी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में अपने होने वाले पति वरुण बंगेरा संग हल्दी की रस्म निभाती नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों काफी समय से रिलेशन में थे हालांकि उन्होंने इस रिश्तें को काफी समय बाद ऑफिशियल किया था।

4 of 5
करिश्मा तन्ना की हल्दी की तस्वीरें - फोटो : insta
अभिनेत्रील करिश्मा तन्ना ने बीते सावल नवंबर में अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग सगाई की थी। इसके बाद उन्होंने सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को खुशखबरी दी थी कि उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करिश्मा तन्ना की हल्दी की तस्वीरें - फोटो : insta
अपने हल्दी फंक्शन के लिए जहां करिश्मा तन्ना ने व्हाइट कलर का सूट चुना है तो वहीं वरुण भी व्हाइट कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को ग्लासेस के साथ पूरा किया है। हाल ही में कपल को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद करिश्मा ने अपनी शादी की तारीख के बारे में जानकारी दी थी। आज हल्दी फंक्शन के बाद कल यानी 4 फरवरी को मेहंदी फंक्शन रखा जाएगा और 5 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें