फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणवीर बोहरा ने कुशल पंजाबी की जगह कर दिया कुशाल टंडन को टैग, अभिनेता बोले- 'मैं अभी जिंदा हूं'

Sat, 12 Sep 2020 04:20 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुशल पंजाबी, करणवीर बोहरा, कुशाल टंडन - फोटो : सितारों के इंस्टाग्राम
टेलीविजन अभिनेता कुशल पंजाबी ने 27 दिसम्बर को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस खबर से पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री में कोहराम मच गया था। उनके असमय हुए निधन से उनके करीबी दोस्त करणवीर बोहरा भी आहत हुए थे। अब हाल ही में करणवीर ने कुशल के नाम पर मेंटल हेल्थ अवेयरनेस के लिए पहल शुरू की है। जिसका नाम उन्होंने 'एक पहल कुशल मंगल' रखा है। लेकिन करणवीर से इसके अनाउंसमेंट के दौरान एक बड़ी गलती हो गई। जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कुशल पंजाबी - फोटो : Instagram
करणवीर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी। लेकिन इसमें उनसे एक भारी चूक हो गई। इस पोस्ट में उन्होंने कुशल पंजाबी की जगह कुशाल टंडन को टैग कर दिया। जिसकी वजह से अब वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि खुद कुशाल टंडन ने भी उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

3 of 5
करणवीर बोहरा, तीजे सिद्धू - फोटो : instagram: bombaysunshine
करणवीर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं बेहद खुश हूं कि रीना जबरान और मैंने सुसाइड प्रिवेंशन डे के मौके पर नई पहल शुरू की है। मैंने कुशाल टंडन से बेहद प्यार किया'। बस करणवीर की यही चूक उनके फैंस और दोस्तों ने पकड़ ली और उनकी टांग खिंचाई करना शुरू कर दिया।
 

4 of 5
कुशाल टंडन - फोटो : फाइल फोटो
करणवीर के इस पोस्ट पर खुद कुशाल टंडन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कुशाल ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं जिंदा हूं मरा नहीं हूं।' अपनी गलती का एहसास होते ही करणवीर ने भी तुरंत कुशाल से माफी मांगी। करणवीर ने एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा, 'सॉरी, सॉरी भाई, ये लिखने में गलती हो गई। मैं तुमसे भी बहुत प्यार करता हूं और तुम ये जानते हो'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन बिजलानी - फोटो : Instagram
लेकिन करणवीर की टांग खिंचाई इस माफीनामे के बाद भी नहीं रुकी। उनके दोस्तों अर्जुन बिजलानी, निकितन धीर ने उनकी जमकर टांग खींची। अर्जुन बिजलानी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'तुम्हारा मतलब था कुशल पंजाबी'। इसके बाद करणवीर ने अपने दोस्तों से भी कहा कि वो उन्हें बख्श दें। करणवीर ने अर्जुन को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'अर्जुन बिजलानी, कुशाल टंडन, बख्श दो मुझे। मैंने कहा ना सॉरी। ये सिर्फ गलती से लिख गया था'।
 

पढ़ें: Paul Walker Birthday: सड़क हादसे का शिकार हो गए थे पॉल वॉकर, मौत के सात साल बाद करोड़ों में नीलाम हुई थीं गाड़ियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें