अभिनेता करणवीर बोहरा की छोटे पर्दे के एक धारावाहिक में खतरनाक नकारात्मक भूमिका में जबरदस्त एंट्री हुई है। करणवीर बोहरा इससे पहले भी कई धारावाहिकों में नकारात्मक भूमिका निभा चुके हैं। अभिनेता का मानना है कि कोई भी किरदार नकारात्मक हो या सकारात्मक, एक कलाकार होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है अपना शत प्रतिशत योगदान देना। निगेटिव किरदार को करणवीर बोहरा अपने दिल के बहुत करीब मानते हैं और इस तरह के किरदारों के लिए दो बार सम्मानित भी हो चुके हैं।