फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणवीर बोहरा के घर आई नन्ही परी, वीडियो साझा कर दिखाई बेटी की झलक

Mon, 21 Dec 2020 12:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करणवीर बोहरा - फोटो : instagram/karanvirbohra
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को खुशखबरी दी है। वह दूसरी बार पिता बन गए हैं। करणवीर की पत्नी टीजे सिद्धू ने बेटी को जन्म दिया है। एक वीडियो साझा करते हुए अभिनेता ने अपनी बेटी की झलक दिखाई है।
विज्ञापन

2 of 5
करणवीर बोहरा - फोटो : instagram/karanvirbohra
करणवीर अब तीन बेटियों के पिता हैं, इससे पहले उनकी दोनों बेटियां जुड़वा पैदा हुई थीं। वीडियो में करणवीर ने नन्हीं बच्ची को गोद में ले रखा है जबकि उनकी दोनों बेटियां उनके दोनों तरफ खड़ी हैं। बच्ची के जन्म पर वह फूले नहीं समा रहे। उनकी खुशी देखते ही बनती है।
विज्ञापन

3 of 5
करणवीर बोहरा - फोटो : instagram/karanvirbohra
करणवीर ने लिखा 'शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता मेरी नसों में जो खुशी की लहर दौड़ रही है। मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि तीन-तीन बेटियों का पिता बन गया हूं। जिंदगी इससे ज्यादा खूबसूरत नहीं हो सकती थी। सोचो मैं इन तीनों रानियों के साथ राज जिंदगी में राज करूंगा। भगवान इन खूबसूरत परियों के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं इनकी बहुत देखभाल करूंगा क्योंकि ये मेरी तीन देवियां हैं। मेरी लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती। आप मुझे चार्ली कह सकते हैं क्योंकि यहां तीन परियां हैं।
 

4 of 5
करणवीर बोहर - फोटो : instagram/karanvirbohra
कनाडा में हैं करणवीर और टीजे सिद्धू
टीजे सिद्धू ने कनाडा में बच्ची को जन्म दिया है। करणवीर कुछ दिन पहले ही वहां पहुंचे थे जबकि टीजे पहले से ही कनाडा में थीं। इससे पहले करण ने अस्पताल से एक वीडिया साझा किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करण अस्पताल के बाहर खुशी से डांस करते नजर आए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करणवीर बोहरा - फोटो : instagram/karanvirbohra
बता दें कि करणवीर बोहरा टीवी के जानेमाने अभिनेता हैं। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी। वह पहली बार साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म तेजा में नजर आए थे। उन्होंने कई हिट धारावाहिकों में काम किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें