फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेता को देखते ही कपिल शर्मा ने बयां किया दर्द, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

Thu, 29 Aug 2019 04:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kapil Sharma and Sudeepa Kichcha - फोटो : Instagram
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को इन दिनों एक के बाद एक खुशखबरी मिल रही है। एक ओर तो वह जल्द पिता बनने वाले हैं तो वहीं दूसरी ओर उनका शो 'द कपिल शर्मा' टीआरपी में अच्छे नंबर ला रहा है। ऐसे में प्रशंसक यही सोच रहे होंगे कि कपिल को किसी भी बात का दुख नहीं है। अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो कपिल का हाल ही में आया बयान आपके इस भ्रम को तोड़ देगा। सोशल मीडिया पर कपिल के आने वाले एपिसोड का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कपिल ने अपना दर्द बयां किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
Pailwaan film starcast at Kapil Sharma show - फोटो : instagram
कपिल के शो में जल्द ही फिल्म 'पहलवान' (Pailwaan) की स्टारकास्ट सुनील शेट्टी, किच्चा सुदीप और आकांक्षा सिंह पहुंचेंगे। इस एपिसोड के एक वीडियो को सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में यह सभी सितारे मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
Kapil Sharma - फोटो : instagram
इस वीडियो में आप देखेंगे कि कपिल शर्मा सुदीप किच्चा से पूछते हैं कि आपने फिल्म के लिए 15 किलो वजन कम किया। सुदीप कहते हैं- 'यह सच है।' सुदीप का जवाब सुनते ही कपिल उनसे अपना दर्द बयां करते हैं। कपिल कहते हैं- 'कैसे कर लेते हैं सर, मैं 6 महीने से कोशिश कर रहा हूं लेकिन सिर्फ 2 किलो वजन ही कम कर पाया। अपना वजन कल की नापा तो 800 ग्राम ज्यादा ही निकला।'
विज्ञापन

4 of 4
kapil sharma - फोटो : social media
वीडियो में कपिल की बात सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं। आपको बता दें, कपिल शर्मा का वजन उनके कमबैक से पहले से ही बढ़ा हुआ है। जिस वक्त कपिल डिप्रेशन में चले गए थे उस वक्त भी ऐसी खबरें आई थीं कि कपिल अपना वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:- कपिल के शो में प्रभास ने किया 5 हजार से ज्यादा लव प्रपोजल मिलने का खुलासा, बोले- मैंने इसे कभी..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें