भूमिका गुरंग
- फोटो : सोशल मीडिया
अब तो आप घर घर की स्टार बन गई हैं, स्टारडम मिलने के बाद कहीं आम ज़िंदगी खो तो नहीं जाती?
नहीं, नहीं। अब भी मैं साधारण सी ज़िंदगी ही जीती हूं। टीवी कलाकारों की ज़िंदगी तो ऐसी ही होती है। मेरा मतलब है कि अब भी मेरे पास पूरी आजादी है बाहर जाने की और अपने परिवार से मिलने की। बिना चश्मों के लोग कई बार मुझे नहीं पहचान पाते हैं। अपने परिवार और दोस्तों के साथ आराम से समय बिताती हूं क्योंकि अभी उतनी बड़ी स्टार नहीं हूं।