अपनी कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट कर देने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ नया करने वाले हैं। दरअसल कपिल अक्सर फैंस के लिए कोई न कोई नया किरदार बनकर आते हैं। ऐसे में एक बार फिर कपिल ने एक नया किरदार अपनाया है, जिसे देखकर ऑडियंस के पेट में हंस- हंस कर दर्द होने लगेगा।
विज्ञापन
2 of 6
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल कॉमेडी को एक नए लेवल पर फैंस के एंटरटेनमेंट के लिए कपिल ने उस्ताद मीडियम बेगुन अली खान साहिब नामक किरदार का गेटअप लिया है। इस किरदार में कपिल शर्मा एक कव्वाली सिंगर बने हैं।
विज्ञापन
3 of 6
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा ने खुद वीकेंड में आने वाले एपिसोड्स के क्लिप शेयर किए हैं। इस वीडियो में ही कपिल का नया किरदार नजर आ रहा है। वहीं कपिल ने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर किए हैं।
4 of 6
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो से समझ आ रहा है कि इस बार कपिल की टीम तैयार है कव्वाली के लिए और उसके मुखिया बने हैं खुद कपिल। उस्ताद मीडियम बेगुन अली खान साहिब बने कपिल ब्लैक कुर्ता-पैजामा, सुनहरी टोपी के साथ हाथ में रुमाल बांधे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
शेयर किए गए वीडियो में कपिल जज अर्चना के साथ भी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो काफी मजेदार है और सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है। गौरतलब है कि कपिल शर्मा का शो काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं टीआरपी की टॉप लिस्ट में जगह बनाए हुए है।
kapil sharma with ginni chatrath
- फोटो : instagram
वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल शो से ब्रेक लेने वाले हैं जिसकी वजह है उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ। दरअसल गिन्नी प्रेग्नेंट हैं, जिसके चलते कपिल उनके साथ वक्त बिताना चाहते हैं। हालांकि इस खबर की पुष्टि कपिल की ओर से नहीं हुई है।