फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की 'शादी' के लिए बिपाशा बसु ने खुद की सारी तैयारी, एकता कपूर को नहीं कर पाईं मना

Thu, 11 Jul 2019 01:58 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bipasha Basu and Karan Singh Grover - फोटो : instagram
बंगाली बाला बिपाशा बसु की बोल्डनेस का जवाब नहीं है। वह फिल्मों से दूर होकर भी सुर्खियों के करीब रहती हैं। कभी अपने बोल्ड विज्ञापनों को लेकर तो कभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर। लेकिन, इस बार बिपाशा जिस बात को लेकर खबरों में लौटी हैं, वह है उनकी शादी का एलबम। अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बंगाली रीति रिवाज से शादी करने वाली बिपाशा ने अपना यह एलबम साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Kasautii Zindagii Kay - फोटो : twitter
बिपाशा ने ऐसा छोटे पर्दे के शो 'कसौटी जिंदगी के' में एक नकली शादी को असली टच देने के लिए। जी हां, दरअसल करण सिंह ग्रोवर इस सीरियल में निगेटिव लीड कर रहे हैं और इसकी कहानी के मुताबिक अब सीरियल की महिला किरदार प्रेरणा की शादी हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Bipasha Basu - फोटो : twitter
इस नकली शादी को असली जैसा दिखाने के लिए सीरियल बनाने वालों ने बिपाशा बसु से मदद मांगी तो उन्होंने इनकार नहीं किया। इस सीरियल में अब जो शादी आपको अपने टेलीविजन सेट्स पर दिखेगी, उसके पीछे का सारा क्रिएटिव काम किया है बिपाशा बसु ने। 

4 of 5
Karan Bipasha - फोटो : file photo
बिपाशा बसु ने इस शादी के सेट्स के डिजाइन से लेकर कपड़ों और गहनों तक सब में अपने अनुभव का मुलम्मा चढ़ाया है। शूटिंग के दौरान भी बंगाली रस्मों और रीति रिवाजों के पालन के लिए इनकी पूरी लिस्ट शो बनाने वालों को नोट कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kasautii Zindagii Kay - फोटो : twitter
शो के ट्रैक की बात करें तो इसमें प्रेरणा शर्मा ने अनुराग को जेल से छुडा़ने के लिए मिस्टर बजाज की शर्त मान ली है। अनुराग जेल से छूट गया है और शर्त के अनुसार प्रेरणा अब मिस्टर बजाज से शादी कर रही हैं। अनुराग के प्रेरणा और मिस्टर बजाज की शादी की भनक तक नहीं है। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि एक तरफ अनुराग प्रेरणा से शादी की तैयारी कर रहा है तो वहीं मिस्टर बजाज से प्रेरणा शादी कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें