फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में चाकू लेकर आखिर ऐसा क्या कर रही थीं अर्चना पूरन सिंह? कपिल ने पकड़ लिया रंगे हाथ

Thu, 21 Nov 2019 04:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Archana Puran Singh and Kapil Sharma - फोटो : instagram
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) को शो में तो आपने कई बार मस्ती करते हुए देखा होगा। कपिल अक्सर सिद्धू के शो छोड़ने को लेकर उनकी खिंचाई करते हुए नजर आते हैं। इस बीच अर्चना पूरन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में कपिल अर्चना को कुछ ऐसा कह देते हैं जिसे सुनकर अभिनेत्री हैरान रह जाती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Archana Puran Singh - फोटो : instagram
इस वीडियो के ऊपर कपिल ने एक कैप्शन भी लिखा है। अर्चना पूरन सिंह केक पर अटैक करने वाली हैं। इसके साथ ही वीडियो के बैक ग्राउंड में कपिल की आवाज आ रही है। कपिल कह रहे हैं - 'इंसान थोड़ा सा खा लें लेकिन ये क्या हुआ पूरी छुरी लेकर केक पर अटैक करने के लिए तैयार हो गईं।' 
विज्ञापन

3 of 5
Archana Puran Singh Kapil Sharma - फोटो : instagram
कपिल के इस वीडियो में अर्चना केक काटने के लिए हाथ में छुरी पकड़े नजर आ रही हैं। कपिल को वीडियो बनाता देख अर्चना जैसे ही देखती हैैं तो हंसने लगती हैं। कपिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी अकाउंट द्वारा भी साझा किया गया है। बीते हफ्ते कपिल के शो में 'पागलपंती' फिल्म के सितारे आए थे। शो में कपिल और फिल्म की टीम ने कई खुलासे किए थे। 
 

4 of 5
Film Pagalpanti cast on Kapil Sharma show - फोटो : twitter
कपिल शर्मा के शो में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, अरशद वारसी और उर्वशी रौतेला आए थे। कपिल ने शो के दौरान खूब मस्ती की थी। शो के दौरान कपिल अनिल कपूर से कहा था- 'उर्वशी के आते ही आप और अच्छे से शो कर रहे हैं।' जवाब में कपिल ने कहा था - 'उर्वशी के आने के बाद तो आपकी आंखें पूरी खुल गईं।' इसके बाद कपिल अर्चना पूरन सिंह से कहा था 'आपको निकलना हो तो निकल जाओ।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
The Kapil Sharma Show - फोटो : Sony TV
इसके बाद कपिल ने कहा था- 'आपने आते ही सबकी तपस्या भंग कर दी। आप जब पिछली बार आई थीं तो सिद्धू जी आपके पीछे-पीछे गए थे और अभी तक आए नहीं। कपिल की यह बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं।' दरअसल, पुलवामा आंतकी हमले पर सिद्धू ने विवादित टिप्पणी दी थी जिसके बाद से सिद्धू के शो छोड़ने की बात कही जा रही थी। इसके बाद सिद्धू ने शो छोड़ दिया। हालांकि उस वक्त ऐसी खबरें आईं कि सिद्धू ने आम चुनाव के प्रचार के लिए शो से किनारा किया है। वापस शो में आएंगे।

यह भी पढ़ें- BB13: सलमान खान से पहले जानिए इस हफ्ते कौन होगा बेघर, पांच कंटेस्टेंट्स हैं नॉमिनेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें